दरवाजे के उस पार थी कोल्ड ड्रिंक की बोतल, वीडियो में देखिए बंदर ने पाने के लिए कैसा जुगाड़ लगाया

हाल ही में एक बंदर ने ऐसी समझदारी दिखाई जिसको लेकर हर कोई हैरान है। इस बंदर का यह वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बंदर दीवार के उस पार रखी कोल्ड ड्रिंक की एक बोतल को जुगाड़ लगाकर अपने पास लाता है। बंदर का यह जुगाड़ लोगों को खूब पसंद आ रहा है।इस वीडियो में एक बंदर है जो जाली के दरवाजे के एक तरफ है, जबकि दूसरी तरफ कोल्ड ड्रिंक की एक बोतल रखी हुई है। बंदर की नजर उस बोतल पर पड़ती है। इसके बाद वह उसे अपने पास लाने की कोशिश में जुट जाता है। उसका हाथ वहां तक नहीं पहुंच पाता तो वह एक जुगाड़ लगाना शुरू कर देता है। बंदर को पास में एक छड़ी दिखाई देती है। वह उस छड़ी की मदद से बोतल को अपने पास खींचने लगता है।लगातार कई कोशिशों के बाद अंत में बंदर उस बोतल को अपने पास तक ले आता है। इसके बाद वह हाथ से उस बोतल को जाल से अंदर खींचता है और ढक्कन खोलकर कोल्ड ड्रिंक पीना शुरू कर देता है। बंदर के इस जुगाड़ को देख हर कोई हैरान हो रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने शेयर किया है। इसे अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं।देखें वीडियो—
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3EK68on
कोई टिप्पणी नहीं