Breaking News

बैकलेस ब्लाउज के साथ सारा अली ने पहना खूबसूरत लहंगा, मचा हंगामा


बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) उन हसीनाओं में से एक हैं, जिन्होंने बहुत कम समय में एक लॉन्ग-लास्टिंग इंप्रेशन बना लिया है। हालांकि, लोगों के दिलों पर यह छाप छोड़ने में सारा की एक्टिंग की नहीं बल्कि उनके ऑउटफिट्स का भी बहुत बड़ा हाथ रहा है, जिनके लिए वह किसी तरह का कोई कॉम्प्रोमाइज नहीं करती हैं।स्लिम एंड ब्यूटीफुल सारा न केवल अच्छे से जानती हैं कि उनके ऊपर कैसे कपड़े बढ़िया लगते है बल्कि जिस कॉन्फिडेंस और ऊम्फ के साथ वह ग्लैमर से लेकर नॉन-ग्लैमरस लुक्स ऐस करती नजर आती हैं, वह उनकी पूरी बॉडी को खूबसूरती से उभारने में भी परफेक्ट होते हैं। इस बार भी सारा का बिल्कुल ऐसा ही लुक सामने आया है। हां, वो बात अलग है कि यह अवतार उनके बाकी लुक्स के मुकाबले थोड़ा रिस्की है। दरअसल, सारा अली खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म अतरंगी रे को प्रमोट कर रही हैं, जिसमें वह ज्यादातर अपने लिए ट्रेडिशनल इंडियन आउटफिट्स ही चुन रही हैं। बीते दिन भी सारा को ऐसे ही एक लुक में देखा गया था, जिसमें ग्लैमर-सेक्सीनेस और मॉडर्नाइज़ेशन का तड़का लगाते हुए वह खूबसूरत दिखने का कोई मौका नहीं छोड़ रही थीं।सारा ने अपने लिए इंडियन फेमस फैशन लेबल मय्यर आर गिरोत्रा कॉचर (Mayyur R Girotra Couture) के सिग्नेचर कलेक्शन बावली से खूबसूरत लहंगा सेट पिक किया था, जोकि उनकी एलिगेंट पर्सनैलिटी से परफेक्टली मैच कर रहा था। सारा अली खान ने अपने लिए बहुरंगी रंगों वाला लहंगा चुना था, जोकि एक तरह का थ्री-पीस अटायर था। अदाकारा के इस ऑउटफिट को पूरी तरह सिल्क फैब्रिक में तैयार किया गया था, जिसमें हस्तशिल्प बुनाई के साथ जटिल एम्ब्रोइडरी की गई थी। लहंगे में रेशम के धागों के साथ फूल-पत्ती और हाथी जैसे रूपांकनों को उकेरा गया था, जिसे मनके और मिरर वर्क से सजाया था।इसकी बॉलगाउन स्कर्ट ए-लाइन रखी थी, तो वहीं ऑर्गैंजा सिल्क से तैयार दुपट्टा लहंगे के मैचिंग का न रखते हुए कंट्रास्ट शेड में था। लहंगे का बेस कलर डार्क वाइन था, तो वहीं इसके साथ दुपट्टे को रॉयल ब्लू कलर में डिज़ाइन किया था।इस एलिगेंट लुकिंग पीस में यूं तो ऐसे कई एलिमेंट्स थे, जो इसकी फॉल से लेकर फिटिंग को जबरदस्त तरीके से कॉम्पलिमेंट कर रहे थे। लेकिन स्कर्ट के साथ टीमअप की गई चोली ऐसी थी, जो पूरे ऑउटफिट के स्टाइल कोशंट को बढ़ाते हुए उन्हें सेक्सी लुक दे रही थी। सारा ने इस सेट के साथ बैकलेस चोली वेअर की थी, जिसके फ्रंट में डीप U नेकलाइन बनी थी।ब्लाउज की स्लीव्स को कटआउट पैटर्न में रखा था, जिसमें बैलेंस के लिए बैक पोर्शन पैट पतली डोरी के साथ मैचिंग के पॉम-पॉम्स को ऐड किया था। खैर, यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि लो-वेस्ट स्कर्ट के साथ प्लंजिंग नेक ब्लाउज़ का कॉम्बो रिस्की होने के साथ-साथ बहुत ग्लैमरस भी लग रहा था।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3rQvixV

कोई टिप्पणी नहीं