नाई की दुकान में बाल कटवा रहा बंदर, देखें इंटरनेट पर वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर एक बंदर का वीडियो इस समय जमकर वायरल (monkey viral video) हो रहा है। इस वीडियो में एक बंदर सैलून में हेयरकट करवाता नजर आ रहा है। वह किसी इंसान की तरह नाई की दुकान में रखी कुर्सी पर बैठा है। पहले तो नाई कंघी से उसके बालों को सेट करता है, फिर ट्रिमर लेकर उसके चेहरे के बाल छांटता है। यकीनन ऐसा दृश्य आपने पहले शायद ही देखा होगा!इस वीडियो क्लिप में एक बंदर सैलून में है। वो शीशे के सामने लगी कुर्सी पर आराम से बैठा है। नाई ने उसकी गर्दन से कपड़ा लपेटा हुआ है ताकि कटे हुए बाल उसके शरीर पर ना गिरे। इसके बाद नाई, बंदर के चेहरे के बालों में कंघी करता है और फिर इलेक्ट्रिक ट्रिमर से उन्हें ट्रिम करना शुरू कर देता है। जब तक नाई बाल काटता है तब तक बंदर बड़े आराम से बैठा रहता है। सही में, उछल कूद मचाने वाला बंदर हेयरकट के लिए इतनी शांति से भी बैठ सकता हैं यह तो किसी ने सोचा होगा!इस वीडियो को ट्विटर पर आईपीएस रूपिन शर्मा ने शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, अब लग रहे स्मार्ट। ब्यूटी पालर।देखें वीडियो— !function(d,s,id){var js,fjs=d.getElementsByTagName(s)[0],p=/^http:/.test(d.location)?http:https;if(!d.getElementById(id)){js=d.createElement(s);js.id=id;js.src=p+://platform.twitter.com/widgets.js;fjs.parentNode.insertBefore(js,fjs);}}(document,script,twitter-wjs);
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3EqE9cX
कोई टिप्पणी नहीं