Breaking News

विकी कौशल का हाथ थामे रोमांटिक हुईं कटरीना कैफ, शेयर की ये क्यूट तस्वीर


बॉलीवुड अभिनेता विकी कौशल (Vicky Kaushal) और एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की गिनती पावर कपल में होने लगी है। विकी-कटरीना शादी के बंधन में 9 दिसंबर को बंधे थे। इसके बाद से ही दोनों एक दूसरे के लिए अपना प्यार सोशल मीडिया पर भी जाहिर कर रहे हैं। विकी और कटरीना के सोशल मीडिया पोस्ट्स को फैन्स भी काफी पसंद कर रहे हैं और देखते ही देखते वायरल हो जा रहे हैं। इस बीच कटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है, जिस पर फैन्स अपना प्यार लुटा रहे हैं।
दरअसल कटरीना कैफ ने एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में कटरीना ने विकी का हाथ थामा हुआ है। कटरीना ने हाथों में चूड़ा पहना हुआ है, वहीं साथ ही में उन्होंने टेस्क्ट में होम और दिल का इमोजी इस्तेमाल किया है। कटरीना की ये इंस्टा स्टोरी तेजी से वायरल हो रही है, जिसे फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। सामने के नजारे से ऐसा लग रहा है कि ये कटरीना का नया घर है।
याद दिला दें कि इससे पहले कटरीना कैफ ने अपने ससुराल में पहली बार सूजी का हलवा बनाया था। कटरीना ने इसकी तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की थी। इस तस्वीर में कटरीना कैफ के हाथ में कटोरी दिख रही है, जिस में हलवा है। इस तस्वीर के साथ कटरीना ने लिखा था- मैंने बनाया है। कटरीना ने अपनी स्‍टोरी में ये भी बताया कि विक्‍की के यहां रसोई की इस रस्‍म को ‘चौका चरधाना’ कहते हैं।
पत्नी कटरीना कैफ के हाथों से बना हलवा खाकर विकी कौशल ने भी रिएक्ट किया था। विकी कौशल ने भी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में विकी के हाथों में कटोरी थी, जिस में सूजी का हलवा था। इसके साथ ही विकी ने स्टोरी में लिखा- अभी तक का सबसे बेस्ट हलवा। इसके साथ ही विकी ने किस वाले इमोजीस भी इस्तेमाल किया था।गौरतलब है कि विकी कौशल और कटरीना कैफ अब तक किसी भी फिल्म में एक साथ नजर नहीं आए हैं। वहीं बात कटरीना कैफ की अपकमिंग फिल्मों की करें तो वो जल्दी ही फोन भूत, जी ले जरा और सलमान खान के साथ टाइगर 3 में नजर आएंगी। इसके साथ ही बात विकी कौशल के प्रोजेक्ट्स की करें तो वो सैम बहादुर, गोविंदा मेरा नाम, द इम्मॉर्टल अश्वथामा, तख़्तऔर द ग्रेट इंडियन फैमिली में नजर आएंगे।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3J8drsk

कोई टिप्पणी नहीं