Breaking News

निया शर्मा के वीडियो ने लगाई आग, फैंस के साथ स्टार्स भी हुए दीवाने


टेलीविज़न जगत की मशहूर अभिनेत्री निया शर्मा (Television world famous actress Nia Sharma) अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियोस के चलते चर्चा का विषय बनी रहती हैं। इस बीच एक बार फिर निया शर्मा (Nia Sharma) ने इंस्टा पर किलर डांस मूव्ज करते हुए वीडियो साझा किया है। दरअसल, निया शर्मा का नया म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ है जोकि 90s के हिट डांस नंबर सात समंदर पार का रीक्रिएटिड वर्जन है। 1992 में आई सनी देओल एवं दिव्या भारती की मूवी विश्वात्मा का ये गाना बहुत हिट हुआ था। किसे पता था इस सांग का एक सेंसेशनल वर्जन भी हो सकता है। जिसने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है। वही वीडियो में निया सफ़ेद क्रॉप टॉप एवं मैचिंग थाई हाई स्लिट ड्रेस में डांस रेन डांस कर रही हैं। निया शर्मा के बोल्ड लुक की भांति उनका डांस भी बोल्ड है। निया शर्मा के स्लट्री लुक्स प्रशंसकों को उनका दीवाना बना रहे हैं। 14 दिसंबर को लॉन्च हुआ निया शर्मा का ये गाना धूम मचाए हुए हैं। निया के लुक्स एवं सेंसुअस डांस स्टेप्स से प्रशंसक अपनी निगाहें नहीं हटा पा रहे हैं। वही सात समंद पार गानें में निया शर्मा के साथ यवर मिर्जा दिखाई दिए हैं। इस सांग का निर्देशन एवं कोरियोग्राफ मुदस्सर खान ने किया है। निया शर्मा के इस म्यूजिक वीडियो पर प्रशंसक ही नहीं स्टार्स की भी बेहतरीन प्रतिक्रिया मिल रही है। रूबीना दिलैक ने निया शर्मा के वीडियो पर कमेंट करते हुए हॉट लिखा है। बता दे कि निया शर्मा टेलीविज़न की बोल्ड एंड ब्यूटीफुल अभिनेत्रियों में शुमार हैं।


from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3mbaZrs

कोई टिप्पणी नहीं