यहां की मस्जिद में सरेआम दी जा रही कत्ल की ट्रेनिंग, वीडियो देख कांप उठेगी रूह

ईशनिंदा को लेकर पाकिस्तान (pakistan) की मस्जिद (mosque) में सरेआम कत्ल करने की ट्रेनिंग दी जा रही है जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि पाकिस्तान में ईशनिंदा का मामला इन दिनों पूरी दुनिया में चर्चा में है। हाल ही में कट्टरपंथियों की भीड़ ने श्रीलंकाई नागरिक की पाकिस्तान के सियालकोट में पीट-पीटकर हत्या कर दी थी और इसके बाद शव को आग के हवाले कर दिया था। इसी के साथ ही अब पाकिस्तान से एक और परेशान करने वाला वीडियो सामने आया है। यह वीडियो ईशनिंदा को लेकर पाकिस्तान के हिंसक और अराजक चेहरे को उजागर कर रहा है। यह वीडियो इस्लामाबाद की लाल मस्जिद का बताया जा रहा है।इस वीडियो को पाकिस्तानी पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता गुल बुखारी ने ट्वीट किया है। वीडियो के साथ उन्होंने दावा किया, इस्लामाबाद की लाल मस्जिद के छात्र ईशनिंदा के आरोपी व्यक्ति का सिर कलम करने का अभ्यास कर रहे हैं। पाकिस्तान का कामयाब जवान (सफल युवा) प्रोजेक्ट अच्छी तरह से आगे बढ़ रहा है। वीडियो में सैकड़ों बच्चियां और महिलाएं धार्मिक कपड़ों में नजर आ रही हैं। बच्चियों के सामने महिलाएं तलवार से एक पुतले का सिर कलम करती हुई दिखाई पड़ती हैं।कामयाब जवान पाकिस्तान सरकार की एक योजना है जिसमें युवाओं के लिए शिक्षा, रोजगार और जुड़ाव को बढ़ावा देने की बात कही जाती है। इस वीडियो के दूसरे हिस्से में कई छात्राएं धार्मिक कपड़ों में पंक्तिबद्ध होकर नारे लगा रही हैं। इनमें से एक लड़की के हाथ में एक तस्वीर नजर आ रही है जिसके चेहरे पर कालिख लगी हुई है। ध्यान से देखने पर यह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की तस्वीर लगती है। कट्टरपंथियों की ओर से पाकिस्तान से फ्रांस के राजदूत को वापस भेजने की मांग लंबे समय से की जा रही है।देखें वीडियो—
Students of Red Mosque Islamabad practising how to behead a person accused of blasphemy. Pakistan’s “kamyab jawan” (successful youth) project proceeding rather well. pic.twitter.com/fgZXXgL9bO
— Gul Bukhari (@GulBukhari) December 9, 2021
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30fbb0S
कोई टिप्पणी नहीं