Breaking News

हाथ में 2 बंदूकें लिए तालिबानी लड़ाके ने किया डांस, वीडियो देख हैरान हो रहे लोग


जब अफगानिस्तान पर तालिबान ने कब्जा किया तो कई खतरनाक वीडियो सामने आए थे जिनको देखकर लोग कांप गए थे। उस समय सोशल मीडिया पर अफगानिस्तान ट्रेंड करता था। कहीं कोई बंदूकें लेकर जिम में चला गया, कहीं कोई पार्क में बंदूकें थामें झूले रहा रहा था, तो कहीं प्लेन से लोगों का गिरते हुए दर्दनाक वीडियो सामने आया। अब एक और वीडियो आया है, इसमें भी तालिबानी लड़ाका डांस करते हुए दिख रहा है, वो भी हाथ में दो-दो बंदूकें उठाकर।इस वीडियो में कई लोग आसपास बैठे दिख रहे हैं। एक तालिबानी लड़ाका हाथ में एक बंदूक ले और दूसरी बंदूक कंधे पर टांगे डांस कर रहा है। वो अफगानिस्तान का पारंपरिक डांस कर रहा है। वो झूमकर नाचे जा रहा है।जब आप इस वीडियो को देखेंगे तो एक बार को तो उस वक्त डर लगता है जब वो अपनी बंदूक को सामने बैठे लोगों को ओर कर देता है। देखकर ऐसा ख्याल आता है कि कहीं वो बंदूक चला ना दे। लेकिन वो ऐसा कुछ नहीं करता बस डांस करता रहता है और सामने बैठे लोग बस उसे डांस करते हुए देखते रहते हैं। इस बीच एक शख्स उसका डांस करते हुए वीडियो बनाते हुए भी देखा जा सकता है।देखें वीडियो—

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3yPKay2

कोई टिप्पणी नहीं