एलन मस्क को टक्कर देगा ये भारतीय, मिला 2.3 बिलियन डॉलर का पैकेज

दुनिया के सबसे रईस अरबपति एलन मस्क (worlds richest billionaire Elon Musk) को एक स्टार्टअप कंपनी के सीईओ जगदीप सिंह (Jagdeep Singh, the CEO of a startup company) से कड़ी टक्कर मिली है. दरअसल, अमेरिकन बैटरी स्टार्टअप QuantumScape Corp के भारतीय सीईओ जगदीप सिंह को मल्टी बिलियन डॉलर का पे पैकेज मिला है. इस पैकेज को स्टार्टअप कंपनी के शेयरहोल्डर्स से मंजूरी भी मिल गई है.ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक ये पैकेज टेस्ला के सीईओ एलन मस्क जैसा माना जा रहा है. बता दें कि टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की दौलत 255 बिलियन डॉलर है. वर्तमान में एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर अरबपति हैं.क्या है पैकेज मेंबैटरी स्टार्टअप QuantumScape Corp के सीईओ जगदीप सिंह को 2.3 बिलियन डॉलर या करीब 17 हजार करोड़ रुपए का पैकेज मिलने की उम्मीद है. हालांकि, इसके लिए जरूरी है कि कंपनी अपने लक्ष्यों को हासिल करने में सफल हो. बताया ये भी जा रहा है कि कई शेयरहोल्डर्स ने इस पैकेज का विरोध किया था लेकिन मंजूरी मिल गई है.Volkswagen AG और बिल गेट्स के वेंचर फंड द्वारा समर्थित QuantumScape Corp एक अमेरिकी कंपनी है. इस कंपनी का वैल्यूएशन लगभग 50 बिलियन डॉलर (लगभग 4 लाख करोड़) के पार है. इस साल शॉर्ट-सेलर्स द्वारा इसकी संभावनाओं पर सवाल उठाने के बाद से शेयरों में गिरावट आ रही है. इसके शेयर में 72 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है.
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/322YHdn
कोई टिप्पणी नहीं