Breaking News

महंगाई का जोरदार झटका! 100 रुपये से ज्यादा महंगा हुआ LPG गैस सिलेंडर, जानिए नया भाव


दिसंबर महीने के पहले दिन आम आदमी को महंगाई (inflation ) का बड़ा झटका लगा है. सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 दिसंबर से एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG gas cylinder) की कीमतों में बढ़ोतरी की है. देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (Indian Oil Corporation) ने 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर (19 kg commercial gas cylinder) के दाम में 103.50 रुपये प्रति सिलेंडर तक का इजाफा किया है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 100.50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ी है. यहां अब कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 2101 रुपये हो गई है.हालांकि, तेल कंपनियों ने आम आदमी के उपयोग वाले 14.2 किग्रा बिना सब्सिडी की रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की है. इसके दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. दिल्ली में 14.2 किग्रा बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 899.50 रुपए पर बरकरार है. दिल्ली में अब बिना सब्सिडी वाले 14.2 किग्रा सिलेंडर के दाम 899.50 रुपये हैं. कोलकाता में रसोई गैस सिलेंडर का भाव 926 रुपये, मुंबई में 899.50 रुपये हैं.. चेन्नई में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत अब 915.50 रुपये है.दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस की कीमत 100 रुपये बढ़कर 2100.50 रुपये हो गई है. कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव 101 रुपये बढ़कर 2,174.5 रुपये हो गई. पहले इसकी कीमत 2073.5 रुपये थी.मुंबई में कमर्शियल गैस की 2,051 रुपये हो गई. पहले कीमत 1,950 रुपये थी. यहां 101 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. वहीं चेन्नई में 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव 2,234.50 रुपये हो गया. पहले कीमत 2,133 रुपये थी.ऐसे चेक करें एलपीजी की कीमतरसोई गैस सिलेंडर की कीमत चेक करने के लिए आपको सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा. यहां पर कंपनियां हर महीने नए रेट्स जारी करती हैं. https://ift.tt/3lt5e50 लिंक पर आप अपने शहर के गैस सिलिंडर के दाम चेक कर सकते हैं.

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31hVuWO

कोई टिप्पणी नहीं