Breaking News

महाठग सुकेश चंद्रशेखर के झांसे में बॉलिवुड के कई बड़े सितारे, जेल में मुलाकात के लिए 10 से ज्यादा पहुंचे, कई एक्ट्रेस को भेज चुका था गिफ्ट्स


खुद को बड़ा अधिकारी बताकर एक अरबपति कारोबारी की पत्नी से 200 करोड़ रुपए की ठगी करने वाला Natwarlal सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) को लेकर रोज नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि सुकेश ने बॉलिवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस (Jacqueline Fernandez) को झांसे में लेने से पहले कई अभिनेत्रियों के संपर्क की कोशिश कर चुका था। इसके लिए वह उन्हें महंगे गिफ्ट्स भी भेजा करता था। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो 10 से ज्यादा सितारे सुकेश से मुलाकात के लिए जेल की दहलीज तक पहुंच चुके हैं।सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि बॉलिवुड के कई नामी सितारों सहित 10 से अधिक एक्टर सुकेश से मुलाकात कर चुके हैं। सुकेश की इन सेलिब्रिटीज से मुलाकात कराने को लेकर एक दर्जन से अधिक जेल अधिकारी जांचकर्ताओं की रडार पर हैं। सूत्रों ने यह भी कहा है कि जैकलीन फर्नांडीज को कथित तौर पर करोड़ों रुपए के महंगे उपहार देने वाले सुकेश ने बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों और मुख्यमंत्रियों को लेकर दावे किए हैं। ईडी की पूछताछ के दौरान सुकेश ने दावा किया कि वह श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) को 2015 से जानता है और एनसीबी के केस में कानूनी रूप से मदद की। हालांकि, ईडी सूत्रों ने यह भी कहा कि दावा फर्जी है। श्रद्धा कपूर का बयान पिछले साल सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एनसीबी ने दर्ज किया था। उसके बाद से एनसीबी की ओर से कोई एक्शन नहीं लिया गया है। सुकेश ने दावा किया है कि एक्टर हरमन बवेजा उसके पुराने दोस्त हैं और वह कार्तिक आर्यन के साथ अगली फिल्म को-प्रोड्यूस करना चाहता था। कई अभिनेत्रियों को महंगे गिफ्ट देता था सुकेशएक अन्य रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सुकेश ना सिर्फ जैकलीन फर्नांडीज को महंगे गिफ्ट भेजता था, बल्कि वह बॉलिवुड की कई और अभिनेत्रियों के संपर्क की कोशिश कर चुका था और उन्हें महंगे तोहफे भेजता था। एक सूत्र ने कहा, सुकेश बॉलिवुड की कई एक्ट्रेस को तोहफे भेजता था, वह भी अलग-अलग नामों से। वह इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों के लुक्स पर फिदा था। जैकलीन से पहले उसने कुछ अन्य अभिनेत्रियों को भी उसी तरह झांसे में लेने की कोशिश की। हालांकि, उन्होंने उसे तवज्जो नहीं दी। पिछले सप्ताह जैकलीन ने ईडी को बयान दर्ज कराते हुए स्वीकार किया था कि सुकेश ने उन्हें डायमंड ईयरिंग्स सहित अन्य उपहार दिए थे।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ei6YgB

कोई टिप्पणी नहीं