मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब सहित कई राज्यों का स्थापना दिवस आज , PM Modi ने दी शुभकामनाएं

पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल, अंडमान-निकोबार, पुडुचेरी और लक्षद्वीप जैसे राज्य और केंद्र शाषित प्रदेश मना रहे अपना स्थापना दिवस (Celebrating their foundation day) , जिसके चलते कई लोगों ने दी शुभकामनायें। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष व कई राज्य के मुख्यमंत्रियों ने दी शुभकामनाएं। आज 1 नवंबर को कई राज्य स्थापना दिवस बनाते जो अलग समय पर अलग अलग परिस्थिति में बनाये गए थे
जिसमें हर राज्य का अपना एक इतिहास है। अगर कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, केरल जैसे राज्यों की बात करे तो इन सभी राज्यों का राज्य पुनर्गठन अधिनियम के तहत 1 नवंबर 1956 को गठन किया गया, वही अगर पंजाब, हरियाणा की बात करें तो इन दोनों राज्यों को पंजाब पुनर्गठन अधिनियम के तहत हरियाणा राज्य को पूर्व पंजाब राज्य से अलग कर भाषाई आधार पर 2 अलग राज्यों का गठन किया गया । वही अगर छत्तीसगढ़ राज्य की बात करे तो मध्य प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम 2000 के तहत मध्य प्रदेश राज्य के 16 ज़िलों को अलग कर इस राज्य का गठन किया गया। वही अगर केंद्र शाषित प्रदेशों की बात करे तो इनका गठन अलग-अलग समय पर किया गया था। इस मौके पर महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवाशियों को शुभकामनाएं दी।
प्रधानमंत्री मोदी ने भी दी शुभकामनाएं।
इसी के साथ लोकसभा अध्यक्ष और राजस्थान के कोटा से सांसद ओम बिरला ने भी कू (koo) ऐप के माध्यम से शुभकामनाएं दी। शिवराज सिंह चौहान
कई राज्यों के मुख्यमंत्री ने भी दी शुभकामनाएं। स्थापना दिवस के मौके पर हरियाणा व मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी इस मौके पर शुभकामनाएं दी।
योगी आदित्यनाथ
Koo Appसम्मोहक जैव विविधता व अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध देवभूमि केरल राज्य के स्थापना दिवस की सभी केरल वासियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।कामना है कि ’God’s Own Country’ के नाम से विख्यात यह मनोहर राज्य सदैव खुशहाल रहे एवं प्रगति-पथ पर अहर्निश चलायमान रहे। - Yogi Adityanath (@myogiadityanath) 1 Nov 2021
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jPBp0H
कोई टिप्पणी नहीं