Breaking News

इस HOT एक्ट्रेस ने केएल राहुल को किया क्लीन बोल्ड, जानिए पूरा मामला


अभिनेत्री अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) के 29वें जन्मदिन पर क्रिकेटर केएल राहुल (Kl Rahul) ने एक प्यार भरे पोस्ट के जरिए अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल कर दिया। राहुल ने अथिया के साथ पोज देते हुए दो तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीर में दोनों भोली सूरत बनाते नजर आ रहे हैं जबकि दूसरी तस्वीर में वे कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुरा रहे हैं। राहुल ने तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, हैप्पी बर्थडे माय (लव इमोजी) एटदरेट अथियाशेट्टी, (Athiya Shetty Relationship With Kl Rahul) जिसे वर्तमान में 1.9 मिलियन लाइक्स मिल चुके हैं। अथिया और राहुल को अक्सर साथ देखा जाता है। हालांकि दोनों अपने रिश्ते को लेकर हमेशा ही चुप्पी साधे रहे हैं। अथिया को आखिरी बार पर्दे पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) के साथ ‘मोतीचूर चकनाचूर’ में देखा गया था।बता दें इनकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं। इनकी रिलेशनशिप पर तब ज्यादा चर्चा हुई जब लंदन में इंटरनेशनल क्रिकेट सीरीज के दौरान राहुल (KL Rahul) ने बीसीसीआई के डॉक्युमेंट्स में अथिया को अपना पार्टनर बताया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) ने अपना बॉलिवुड डेब्यू 2015 में फिल्म हीरो से किया था। इसके बाद 2017 में उनकी फिल्म मुबारकां रिलीज हुई थी और इसके बाद 2019 में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ उनकी फिल्म मोतीचूर चकनाचूर रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था। अभी तक अथिया ने अपनी अगली किसी फिल्म की घोषणा नहीं की है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3GWiXx7

कोई टिप्पणी नहीं