Breaking News

शूटिंग के दौरान मॉडल ने अपने ही प्राइवेट पार्ट में मार ली गोली, फिर हुआ ऐसा हाल


अमेरिका के जॉर्जिया से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मॉडल ने अपने धोखे (Model has shot her private part with her deception) से अपने प्राइवेट पार्ट में गोली मार ली है। जब मॉडल हाथ में बंदूक लेकर वीडियो शूट कर रही थी तब उसके साथ ये हादसा हो गया। हादसे की खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि मॉडल घायल थी। मॉडल ने खुद स्वीकार किया कि उससे गलती से ऐसा हो गया, उसे नहीं पता था कि बंदूक में गोली थी। बता दें कि पुलिस ने बंदूक को बरामद कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला ने गलती से खुद को गोली मार ली और घायल हो गई। शुरुआती जांच में पता चला है कि उसने जानबूझकर ऐसा नहीं किया। महिला ने जो गोली खुद पर चलाई वो 9 एमएम की थी। हालांकि गोली मॉडल के शरीर में नहीं घुसी। गोली मॉडल को छूकर निकल गई। मॉडल का दोस्त जिसके नाम बंदूक का लाइसेंस है, ने बताया कि मैं किचन में था। तभी मुझे बेडरूम की तरफ से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। फिर मैं तुरंत बेडरूम की तरफ भागा और जब बेडरूम में पहुंचा तो देखा कि मॉडल घायल थी। इसके बाद मैंने एंबुलेंस को फोन किया। वो मुझसे कह रही थी कि मुझसे ये गलती से हो गया।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3rc1FqA

कोई टिप्पणी नहीं