आखिरकार रेलवे ने दी बड़ी राहत, घटाया गया प्लेटफॉर्म टिकट का रेट, जानिए कीमत
कोरोना के धीरे-धीरे कम होते मामलों के बीच भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ी खुशखबरी दी है। सेंट्रल रेलवे (Central Railway) ने प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत (Platform Ticket Price) घटाने का फैसला किया है। अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को स्टेशन (Station) पर छोड़ने आने वाले लोगों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। सेंट्रल रेलवे ने ऐलान किया है कि प्लेटफॉर्म टिकट अब फिर से 50 रुपये की जगह 10 रुपये में मिलेगा। आदेश के अनुसार, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT), दादर (Dadar), एलएलटी (LLT), थाणे (Thane), कल्याण (Kalyan) और पनवेल (Panvel) स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट (Platform Ticket) अब 10 रुपये में मिलेगा। वहीं मुरादाबाद रेलवे मंडल के सभी स्टेशनों पर अब प्लेटफॉर्म टिकट 30 रुपये के बजाय 10 रुपये कर दिया है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस के केस जब देश में ज्यादा थे तब इंडियन रेलवे ने सामान्य ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया था। कोविड के दौरान सामान्य ट्र्रेनों के नंबर भी बदल गए थे। उन्हें स्पेशल कैटेगरी में कर दिया गया था। इसी दौरान इंडियन रेलवे ने प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत को भी 10 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये कर दिया था। दरअसल ऐसा इसलिए किया गया था जिससे प्लेटफॉर्म पर भीड़ कम हो, यात्रियों के अलावा बाकी कोई भी रेलवे स्टेशन पर नहीं आए।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3CKOUFy
कोई टिप्पणी नहीं