आज शादी के बंधन में बंधेंगे राजकुमार राव-पत्रलेखा, किया रोमांटिक अंदाज में प्रपोज

बॉलीवुड के मशहूर कलाकार राजकुमार राव और पत्रलेखा (Rajkumar Rao-Patralekha) एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बनने वाले हैं। बता दें कि आज यानी कि सोमवार 15 नवंबर को ये दोनों चंडीगढ़ में दूसरे के साथ शादी के सात फेरे लेने वाले हैं। इसी बीच बीते दिनों का पत्रलेखा और राजकुमार राव (Rajkumar Rao-Patralekha) ने एक दूसरे के साथ सगाई कर ली है।इस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने हुए हैं। जिसमे देखा जा सकता है कि राजकुमार राव (Rajkumar rao) ने बेहद रोमांटिक और फिल्मी अंदाज में अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा (Patralekha) को प्रपोज करते हुए सगाई की है। पत्रलेखा और राजकुमार राव की शादी का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।इस वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। जिसमे राजकुमार राव अपने घुटनों के बल बैठकर पत्रलेखा को प्रपोज करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों का स्टाइल निराला है, सोशल मीडिया पर ये सेरेमनी की ये तस्वीरें सुर्खियों में बनी हुई है और लोग इसे पसंद कर रहे है।लोगों ने राजकुमार राव और पत्रलेखा को नई जिंदगी की शुरुआत करने के लिए लगातार बधाइयां भी दे रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजकुमार राव और पत्रलेखा ने एक दूसरे को काफी समय तक डेट करने के बाद शादी करने का फैसला लिया है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3qA2GbC
कोई टिप्पणी नहीं