Breaking News

बंगाल के मंत्री सुब्रत मुखर्जी का निधन, बोलीं ममता बनर्जी- यह मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है


Senior Trinamool Congress leader Subrata Mukherjee died : तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुब्रत मुखर्जी का यहां एक सरकारी अस्पताल में हृदय संबंधी बीमारी के इलाज के दौरान गुरुवार को निधन हो गया. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee) ने इस बात की जानकारी दी. बंगाल के पंचायत मंत्री मुखर्जी 75 वर्ष के थे. उनके परिवार में उनकी पत्नी हैं. मुखर्जी के पास तीन और विभागों का प्रभार था.राज्य के अन्य मंत्री फिरहाद हकीम ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की इस हफ्ते की शुरूआत में ‘Angioplasty हुई थी और दिल का दौरा पड़ने के बाद रात नौ बजकर 22 मिनट पर उनका निधन हो गया. मुख्यमंत्री अपने कालीघाट आवास पर काली पूजा कर रही थी, वह एसएसकेएम अस्पताल गईं और मुखर्जी का निधन हो जाने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि मैं यकीन नहीं कर सकती हूं कि वह अब हमारे साथ नहीं हैं. वह पार्टी के एक समर्पित नेता थे। यह मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है.बनर्जी ने बताया कि मुखर्जी के पार्थिव शरीर को सरकारी सभागार रबींद्र सदन ले जाया जाएगा, जहां शुक्रवार को यानी आज लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे. उन्होंने बताया कि इसके बाद पार्थिव शरीर को बालीगंज ले जाया जाएगा और फिर उनके पैतृक आवास ले जाया जाएगा. सूत्रों ने बताया कि मुखर्जी को 24 अक्टूबर को सांस लेने में परेशानी के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मुखर्जी की एक नवंबर को ‘एंजियोप्लास्टी हुई थी और उनके दिल की धमनियों में दो स्टेंट डाले गए थे. वह मधुमेह, फेफड़े की बीमारी और वृद्धावस्था की अन्य बीमारियों से पीड़ित थे. नारद स्टिंग टेप मामले में गिरफ्तार होने और जेल भेजे जाने के बाद, कोलकाता के पूर्व मेयर को मई में इसी तरह की बीमारियों की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वह जमानत पर जेल से बाहर थे.बनर्जी ने कहा कि मैंने अपने जीवन में कई आपदाओं का सामना किया है लेकिन यह बहुत बड़ा झटका है. मुझे नहीं लगता कि सुब्रत दा जैसा कोई दूसरा व्यक्ति होगा जो इतना अच्छा और मेहनती होगा. पार्टी और उनका निर्वाचन क्षेत्र (बालीगंज) उनकी आत्मा थी। मैं सुब्रत दा का शव नहीं देख पाऊंगी. उन्होंने कहा कि गुरुवार शाम अस्पताल के प्राचार्य ने मुझे बताया कि सुब्रत दा ठीक हैं और वह शुक्रवार को घर वापस जा रहे हैं. चिकित्सकों ने पूरी कोशिश की.

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3EHlSb2

कोई टिप्पणी नहीं