Breaking News

प्रेगनेंसी के बाद नुसरत जहां ने दिखाया अपना ऐसा बोल्ड अवतार, फैंस भी हुए हैरान


बंगाली एक्ट्रेस और सांसद नुसरत जहां (nusrat jahan) पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। नुसरत ने कुछ महीने पहले ही मां बनी हैं। जिसके बाद नुसरत काफी कॉन्ट्रोवर्सी में भी रही थीं। वहीं अब नुसरत की फिटनेस (nusrat jahan) उनके फैंस के होश उड़ा रही है। जिसकी बानगी हाल ही में सोशल मीडिया पर भी देखने को मिली। एक्ट्रेस प्रेग्नेंसी के बाद बहुत कम समय में वजन घटाकर अपने पुराने लुक में लौट आईं हैं। दरअसल, प्रेग्नेंसी के दौरान नुसरत जहां (nusrat jahan) ने काफी वेट गेन कर लिया था। इसके बाद से ही वो अपने फिटनेस रूटीन पर फोकस कर रही थीं। अब हाल ही में नुसरत ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में नुसरत की फिटनेस देख उनके फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। नुसरत (nusrat jahan) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए ये तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में नुसरत जहां अपने वर्कआउट आउटफिट में हैं। जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। नुसरत जहां की इन तस्वीरों में उनकी फिटनेस साफतौर पर नजर आ रही है। अब लोग कमेंट्स के जरिए उनसे इसका राज पूछ रहे हैं। वहीं नुसरत जहां ने इस दौरान बिल्कुल भी मेकअप नहीं किया है। उनका नो मेकअप लुक भी उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3DhxZvq

कोई टिप्पणी नहीं