Breaking News

जूते में शराब भरकर पी गया ये ऑस्ट्रेलिया का ये क्रिकेट खिलाड़ी, देखें वीडियो


T20 World Cup 2021 जीत की खुशी में ऑस्ट्रेलिया का एक खिलाड़ी जूते में शराब भरकर पी गया। इस वाकये का वीडियो खुद आईसीसी ने ट्वीट किया है। इस खिलाड़ी का नाम मैथ्यू वेड (matthew wade) है जिसने पैर से जूता निकाला और उसमें शराब डालकर पी गया।आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता है। फाइनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ आठ विकेट से जीत दर्ज करने के बाद ऑस्ट्रेलियाई ड्रेसिंग रूम में जश्न का माहौल था, और खिलाड़ी इस कदर जश्न में डूब गए कि जूते में ही शराब डालकर पीने लगे। ऑस्ट्रेलियाई ड्रेसिंग रूम के जश्न का एक वीडियो आईसीसी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो में मैथ्यू वेड ने अपना जूता उतारा, उसमें शराब डाली (beer drink in shoe) और गटक ली। इसके बाद मार्कस स्टॉयनिस ने उनसे जूता लिया और उसमें शराब डाली और पी ली। देखें वीडियो—


from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ot1Niq

कोई टिप्पणी नहीं