दुल्हे से दुल्हन ने पूछा, क्यों कर रहे हो शादी? मिला ये मजेदार जवाब, वीडियो वायरल
इन दिनों शादियों का सीजन जोर-शोर से चल रहा है. सोशल मीडिया में कब क्या वायरल हो जाए, कभी कोई कुछ नहीं बता सकता है. आजकल, दूल्हा और दुल्हन दोनों ही शादी वाले जमकर मस्ती करते हुए दिखते हैं. सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले एक वीडियो में कैमरे के सामने दुल्हन ने दूल्हे से एक ऐसा सवाल पूछ लिया कि वह हक्का-बक्का रह गया. हालांकि, दूल्हा भी दुल्हन के सवाल का बड़े ही मजेदार अंदाज में जवाब दिया.इंटरनेट पर वायरल होने वाले इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन ने अपने दूल्हे से एक ऐसा सवाल किया, जिसको सुनकर वहां सभी लोग सोच में पड़ गए कि अब दूल्हा क्या जवाब देगा. वहीं, दूल्हा भी बड़ी ही मस्ती के साथ जवाब दिया. दुल्हन ने सरेआम दूल्हे से पूछा कि तुम शादी क्यों कर रहे हो? इस पर दूल्हे ने हंसते हुए जवाब दिया, क्योंकि मुझे शांति नहीं चाहिए. यह सुनकर वहां मौजूद सभी मेहमान व नाते-रिश्तेदार जमकर हंसने लगे.इंस्टाग्राम (Instagram Reels) पर प्रशांत बायोनिक (prashanth_bionic) नाम के अकाउंट द्वारा यह वीडियो जैसे ही अपलोड किया गया, इसे लोगों ने खूब लाइक किया. इस वीडियो को 13 लाख 62 हजार लोगों ने लाइक किया, जबकि करीब 10 लाख बार इसे देखा जा चुका है. इस वीडियो (Instagram Reels Video) पर कई अन्य यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी. एक यूजर ने लिखा, मुझे हमेशा प्रॉब्लम चाहिए, बहुत बढ़िया कैप्चर किया गया यह वीडियो.
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3xm81EG
कोई टिप्पणी नहीं