Breaking News

पटाखों से लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने पाया काबू, बड़ा हादसा होने से टला


मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिला चिकित्सालय परिसर (Shivpuri District Hospital Complex Fire case) में स्थित रेड क्रॉस सोसाइटी (Red Cross Society) द्वारा संचालित धर्मशाला में ऊपरी हिस्से में रखी घास में अचानक आग भड़क गयी, जिस पर दमकल कर्मचारियों (fire brigade) द्वारा समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कल दीपावली (Diwali) के अवसर पर चलाए गए पटाखों राकेट आदि के गिरने से संभवत यह आग ऊपरी हिस्से में छत पर लगी। सूत्रों ने बताया कि इस धर्मशाला में पहले कुपोषित बच्चों के लिए एनआरसी संचालित की जाती थी। इसके अलावा जरूरतमंदों के लिए यहां अंतिम संस्कार का सामान भी रखा गया है। जिसमें घास लकड़ी आदि शामिल है। उसी घास में आग अचानक लगी, जो तेजी से फैलने लगी। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। इस धर्मशाला में नीचे बड़ी बड़ी दुकानें भी हैं तथा शहर के व्यस्त मार्केट में से यह एक स्थान है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3GVsmF8

कोई टिप्पणी नहीं