Breaking News

दिवाली के बाद रेड जोन में पहुंची दिल्ली की वायु गुणवत्ता, एनसीआर में हवा भी बेहद खराब


सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड (Air Quality and Weather Forecasting and Research) वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) द्वारा अपडेट किए गए नवीनतम अनुमानों के अनुसार, दिवाली मनाए जाने के एक दिन बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Pollution in the national capital Delhi) में वायु प्रदूषण बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया है।गुरुवार दोपहर को भी, दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर बहुत अधिक रहा और वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में रही।सुबह 6 बजे अपडेट किए गए अनुमानों के अनुसार, दिल्ली विश्वविद्यालय, पूसा, लोधी रोड, मथुरा रोड, आईआईटी-दिल्ली और इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (टर्मिनल 3) सहित राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई। एक्यूआई क्रमश: 396, 376, 379, 398, 395 और 387 रहा।51 और 100 के बीच एक्यूआई को संतोषजनक या बहुत अच्छा माना जाता है, 101-200 को मध्यम माना जाता है, 201-300 को खराब की श्रेणी में रखा जाता है। जबकि 300-400 को बहुत खराब माना जाता है, 401-500 के बीच का स्तर खतरनाक श्रेणी में आता है।एनसीआर में हवा भी बेहद खराबराष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में प्रदूषण का स्तर भी उच्च बना रहा। गुरुग्राम और नोएडा में शुक्रवार की सुबह क्रमश: 389 और 385 के एक्यूआई के साथ बहुत खराब श्रेणी में वायु गुणवत्ता दर्ज की गई।दिल्ली में मंगलवार को हवा की गुणवत्ता पहली बार रेड जोन में प्रवेश कर गई। प्रदूषकों के फैलाव के लिए प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी को छू गया। फरीदाबाद, गाजियाबाद और नोएडा सहित एनसीआर के अन्य शहरों में भी हवा बहुत खराब दर्ज की गई।सफर के परियोजना निदेशक गुफरान बेग ने कहा था कि बहुत खराब हवा की गुणवत्ता कम तापमान और कम मिश्रण ऊंचाई के कारण स्थानीय स्रोतों से प्रदूषण के जमा होने का परिणाम है।SAFAR निगरानी प्रणाली ने यह भी कहा कि दिल्ली के PM2.5 प्रदूषण में पराली जलाने की हिस्सेदारी 6 नवंबर तक बढ़कर 38 प्रतिशत होने का अनुमान है। वायु निगरानी एजेंसी ने यह भी कहा कि दिल्ली के वायु प्रदूषण में खेत की आग का योगदान इस मौसम में अब तक कम रहा है। अक्टूबर में रिकॉर्ड तोड़ बारिश और अनुकूल हवा की दिशा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ENMmYI

कोई टिप्पणी नहीं