अब एक्शन फिल्म में नजर आएंगी उर्वशी रौतेला, यूक्रेन में शूटिंग के लिए हो चुकी है पूरी तैयारी

मुंबई। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) जल्द ही एक्शन फिल्म (Action Film) में नजर आएंगी। उर्वशी रौतेला इस समय यूक्रेन में अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कहा जा रहा है कि उर्वशी रौतेला एक्शन ड्रामा फिल्म पर काम कर रही हैं जिसमें एक हाई वोल्टेज ड्रामा और एक्शन सीन है। उर्वशी पहले से ही फिट और फाइन है। वह अपने एक्शन स्टंट को करने के लिए फिट और मजबूत होने के लिए अपने शरीर पर कड़ी मेहनत कर रही है।उर्वशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अपने फैंस को अपनी डेली लाइफ से अपडेट रखने की कोशिश करती हैं। उर्वशी रौतेला ने हाल ही में शूट लोकेशन से एक वीडियो अपलोड किया है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3xuCccU
कोई टिप्पणी नहीं