Breaking News

रैपर बादशाह का गाना पानी-पानी विवादों में, बिना इजाजत ऊंट-घोड़ों का इस्तेमाल बनीं मुसीबत


मशहूर रैपर बादशाह (Famous rapper Badshah) का सुपरहिट सॉन्ग पानी-पानी (Superhit song Pani-Pani) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बादशाह और जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) के इस गाने को लेकर एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया (Animal Welfare Board of India ) ने एक्शन लिया है. उन्होंने इन म्यूजिक वीडियो के प्रोड्यूसर्स (Notice to the producers of these music videos) को नोटिस जारी किया है. एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया ने ये एक्शन (use of camels and horses in the song without approval) गाने में बिना मंजूरी लिए ऊंट और घोड़ों का इस्तेमाल करने पर लिया है. बोर्ड ने मेकर्स से 7 दिनों के अंदर लिखित जवाब की मांग की है.एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया ने नोटिस जारी कर आरोप लगाया है कि मेकर्स ने परफॉर्मिंग एनिमल (रजिस्ट्रेशन) रूल्स 2001 ही नहीं, बल्कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन भी है. शिकायत में कहा गया है कि इस गाने में जानवरों (ऊंट-घोड़ों ) का इस्तेमाल करने के लिए बोर्ड से कोई एनओसी नहीं ली गई थी.गाने में बिना इजाजत जानवरों के इस्तेमाल की शिकायत करने वाले चंडीगढ़ के पंडितराव धरनेश्वर ने बताया कि राजस्थान के चीफ सेक्रेटरी के अलावा जैसलमेर के डीसी को भी शिकायत भेजी गई है.बादशाह और जैकलीन फर्नांडिस (song of Badshah and Jacqueline Fernandez) के इस गाने को 600 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. दोनों सितारों ने इससे पहले गेंदा फूल सॉन्ग में साथ काम किया था. दर्शकों को उनकी जोड़ी खूब पसंद आई थी. बादशाह के करियर के बात करें तो इंडस्ट्री को उन्होंने कई हिट गाने दिए हैं. उनमें डीजे वाले बाबू, वखरा स्वैग, चुल, स्टैरडे, मूव योर लक, हैपी हैपी खूब प्रसिद्ध हुए. वहीं, जैकलीन ने 2001 में फिल्म अलादीन से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3wkGqmT

कोई टिप्पणी नहीं