Breaking News

चीनी टेनिस स्टार पेंग बड़ा खुलासा - पूर्व उप प्रधानमंत्री ने उन्हें यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया


चीन की टेनिस स्टार पेंग शुआई (Chinese tennis star Peng Shuai) ने सार्वजनिक रूप से एक रिटायर कम्युनिस्ट नेता पर यौन उत्पीड़न (Sexual harassment) के आरोप लगाए है। चीनी सोशल मीडिया साइट वीबो पर एक पोस्ट में पेंग ने कहा कि पूर्व उप प्रधानमंत्री झांग गाओली ने उन्हें यौन संबंध (former deputy prime minister Zhang Gaoli had forced her to have sex) बनाने के लिए “मजबूर” किया था। चीन में पहली बार कम्युनिस्ट पार्टी के किसी सीनियर लीडर के ख़िलाफ़ इस तरह के आरोप लगाए गए हैं। इन आरोपों के बाद डबल्‍स में नंबर एक खिलाड़ी रह चुकी पेंग शुआई के बारे में चीन के भीतर ‘इंटरनेट सर्च’ भी सीमित कर दी गई है। झांग गाओली ने टेनिस स्टार के दावों पर फ़िलहाल कुछ नहीं कहा है। वीबो पर की गई पोस्ट को चीन ने पूरी से इंटरनेट से ग़ायब कर दिया है। साल 2013 से 2018 के बीच चीन के उप-प्रधानमंत्री रहे झांग गाओली चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के करीबी सहयोगी थे। क्या लिखा सोशल मीडिया पर?टेनिस खिलाड़ी पेंग ने अपनी पोस्ट में लिखा, “उप-प्रधानमंत्री झांग गाओली मुझे पता है कि आप जैसा प्रतिष्ठित व्यक्ति कहेगा कि आप नहीं डरते हैं लेकिन भले ही वह पत्थर पर कंकड़ मारने जैसा क्यों न लगे, मैं आपके बारे में सच बताऊंगी।”पेंग ने लिखा कि पहली बार उसे तब मजबूर किया गया जब झांग गाओली ने उन्हें टेनिस खेलने के लिए बुलाया, “उस दिन मैंने अपनी सहमति नहीं दी थी। मैं लगातार रो रही थी। आप मुझे अपने घर ले आए। मुझे फिर संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। ”पेंग ने भी लिखा कि वे अपने आरोपों के पक्ष में सबूत नहीं दे पाएंगी। उन्होंने लिखा, “मेरे पास कोई सबूत नहीं है। और कोई सबूत होना नामुमकिन था क्योंकि आपको हमेशा डर था कि मैं टेप रिकॉर्डर जैसा कुछ लेकर आऊंगी ताकि सबूत जमा कर सकूं इसलिए न तो कोई ऑडियो और न ही वीडियो रिकॉर्ड मौजूद है। मेरे पास सिर्फ़ सिर्फ़ वास्तविक अनुभव है। ”

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3mMFBQx

कोई टिप्पणी नहीं