Breaking News

दिवाली पर आतंकी हमले को पुलिस ने किया नाकाम, खेत से मिली ऐसी खतरनाक चीज


पंजाब के फिरोजपुर में भारत-पाकिस्तान सीमा (Indo-Pak border) के निकट एक गांव के खेतों से एक टिफिन बम (Tiffin bomb) बरामद करने के साथ पुलिस ने दिवाली पर एक आतंकी हमलेे (terrorist attack) को विफल करने का दावा किया। पुलिस महानिदेशक इकबाल प्रीत सिंह सहोता ने आज यहां बताया कि लुधियाना ग्रामीण पुलिस ने सोमवार को दो लोगों, जसवंत सिंह और बलवंत सिंह को जलालाबाद विस्फोट मामले में आरोपी रंजीत सिंह उर्फ गोरा को रहने की जगह देने के आरोप में गिरफ्तार किया था। रणजीत सिंह पहले से गिरफ्तार है। इस साल 15 सितंबर को जलालाबाद नगर में हुए मोटरसाइकल विस्फोट (motorcycle explosion) में बलविंदर सिंह की मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार इसी प्रकरण की जांच में पता चला कि एक टिफिन बम सीमा के निकट गांव अली के के खेतों में छिपाकर रखा गया है। यह पता चलते ही फिरोजपुर, लुधियाना और जगराओं की काउंटर इंटेलीजेंस टीमों (counter intelligence team) ने एक संयुक्त ऑपरेशन के तहत इलाके को खंगाला और टिफिन बम (Tiffin bomb) बरामद किया। पुलिस के अनुसार मामले की जांच चल रही है और अभी कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पिछले कुछ महीनों में अमृतसर ग्रामीण, कपूरथला, फजिलका और तरण तारण से टिफिन बम मिल चुके हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3wj02rA

कोई टिप्पणी नहीं