Breaking News

त्यौहारी सीजन में कोरोना ने मचाया कोहराम, एक झटके में हुई इतने लोगों की मौत


भारत में बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस (corona cases in india) के 10,423 नए मामले सामने आए जबकि 443 लोगों की मौत (corona death in india) हुई है। ये आंकड़े केंद्रीय मंत्रालय ने मंगलवार को साझा किए। कोरोनावायरस से हुई मौतों से देशभर में मृत्यु दर बढ़ाकर 4,58,880 हो गया है। बीते 24 घंटे में 15,021 संक्रमितों के ठीक होने से रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढकऱ 3,36,83,581 हो गई है। भारत की रिकवरी दर 98.21 प्रतिशत है।कोरोना के सक्रिय 1,53,776 है। वर्तमान में देश में सक्रिय मामले कुल पॉजिटिव मामलों का 0.45 प्रतिशत हैं, जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है। साथ ही बीते 24 घंटे में देशभर में कुल 10,09,045 टेस्ट (corona test) किए गए। भारत ने अब तक 61,02,10,339 टेस्ट किए हैं। जबकि देशभर में परीक्षण क्षमता को बढ़ाया गया है, पिछले 39 दिनों से साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर (corona positivity rate) 1.16 प्रतिशत, 2 प्रतिशत से कम है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.03 प्रतिशत है। यह पिछले 29 दिनों से 2 फीसदी से नीचे और लगातार 64 दिनों से 3 फीसदी से नीचे बना हुआ है। बीते 24 घंटे में कोरोना की 52.39 लाख खुराक (corona vaccine) देने के साथ भारत का कोविड टीकाकरण कवरेज 106.85 करोड़ से अधिक हो गया है। यह 1,07,33,024 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31e7FnC

कोई टिप्पणी नहीं