Breaking News

ऑस्ट्रेलिया-अमरीका को बड़ी चेतावनी, ताइवान को बचाने आए तो होगा महायुद्ध


एक पूर्व चीनी अधिकारी (chinese diplomat) ने अमरीका (america) और ऑस्ट्रेलिया (australia) को ‘महायुद्ध’ की धमकी दी है। चीनी अधिकारी विक्टर गाओ (Victor Gao) ने कहा है कि अगर ताइवान के साथ सैन्य संघर्ष के दौरान इसके लोकतांत्रिक सहयोगी ऑस्ट्रेलिया और अमरीका इसकी रक्षा के लिए आगे आए तो महायुद्ध (armageddon) छिड़ जाएगा। गाओ (Victor Gao) कभी कम्युनिस्ट नेता देंग शियाओपिंग के अनुवादक के तौर पर काम करते थे, लेकिन अब चीनी सरकार के लिए एक माउथपीस बन चुके हैं। उन्होंने पश्चिमी शक्तियों को ताइवान पर कब्जा करने के चीन के इरादे से खुद को दूर रखने की चेतावनी दी है। ताइवान (taiwan) मुख्य चीनी भू-भाग से 1949 में अलग हो गया था। यहां लोकतांत्रिक रूप से चुने गए नेता हैं और ये बीजिंग के एकीकरण और अधिनायकवादी शासन का घोर विरोध करते हैं, लेकिन राष्ट्रपति शी जिनपिंग (President Xi Jinping) ने बार-बार कहा है कि यदि जरूरत पड़ी तो सैन्य बल का इस्तेमाल करके चीन के महान कायाकल्प के हिस्से के रूप में 2027 तक ताइवान पर कब्जा करने की उनकी योजना है। अमरीका राष्ट्रपति जो बाइडेन (US President Joe Biden) ने पिछले महीने प्रतिबद्धता जताई थी कि अगर द्वीप को जीतने की कोई कोशिश की गई तो अमरीका सैनिक चीन के रास्ते में खड़े होंगे।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3onwoO8

कोई टिप्पणी नहीं