पाकिस्तान के सूचना मंत्री ने लहसुन को बताया अदरक, देखें ये वायरल वीडियो
पाकिस्तान के बड़बोले सूचना मंत्री फवाद चौधरी (fawad chaudhry) को लहसुन और अदरक में फर्क नहीं पता। फवाद चौधरी ने एक संवाददाता सम्मेलन में गार्लिक को अदरक बता दिया। फवाद चौधरी का यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।इस वीडियो में फवाद चौधरी देश में महंगाई के मुद्दे पर सवालों का जवाब देते हुए कहते हैं, गार्लिक (garlic) का मतलब अदरक है। अदरक की कीमतें भी कम हुई हैं। अदरक और लहसुन दोनों ही का इस्तेमाल दुनियाभर में खाने को पकाने के दौरान किया जाता है। यूजर्स ने कहा कि पाकिस्तान के सूचना मंत्री से ऐसी गलती की उम्मीद नहीं थी। अनीश गोखले लिखते हैं, किसी ने फवाद चौधरी को लहसुन बताया, फिर भी। हंसते हुए मैं जमीन पर गिर जाऊंगा।गौरतलब है कि फवाद चौधरी अपने बड़बोलेपन के लिए जाने जाते हैं और अक्सर भारत के खिलाफ जहर उगलते रहते हैं। अभी हाल ही में चौधरी ने दावा किया था कि हमें भारत से कोई हमले का खतरा नहीं है। हमारे पास दुनिया की छठवीं सबसे बड़ी सेना है। हमारे पास परमाणु बम है। भारत हमारा मुकाबला नहीं कर सकता है। हमें यूरोप से खतरा नहीं है। आज हम जिस सबसे बड़े खतरे का सामना कर रहे हैं, वह हमारे अंदर यानि पाकिस्तान से है।देखें वीडियो—
"Garlic is adrak," information minister Fawad Chaudhry. One learns a new thing everyday. pic.twitter.com/oXjgey4Kd8
— Naila Inayat (@nailainayat) November 23, 2021
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3CZh2Fb
कोई टिप्पणी नहीं