Breaking News

आठ साल बाद बना अद्भुत संयोग, चतुग्रही, प्रीति योग, आयुष्मान योग और स्वाति नक्षत्र में दिवाली आज


सुख, समृद्धि और उमंग का पर्व दिवाली (Diwali 2021) कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर गुरुवार को विभिन्न योग संयोगों में मनाया जाएगा। विभिन्न मुहूर्तों में लक्ष्मी पूजन (Laxmi poojan) होगा। हालांकि इस बार कोरोना के दिशानिर्देशों की पालना के मद्देनजर ग्रीन पटाखे चलाए जाएंगे। इससे पूर्व रंग-बिरंगी सजावट के साथ ही धन की देवी की मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए बाजारों व घरों में सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। घर की साज-सज्जा से लेकर मांडने, दीपक, पूजन सामग्री व प्रसाद आदि की बिक्री हुई। इस बार गौशालाओं में बने गोबर के दीपकों की मांग ज्यादा देखने को मिली।ज्योतिषाचार्य पं. दामोदर प्रसाद शर्मा ने बताया कि आठ साल बाद आयुष्मान योग (Ayushman Yog), प्रीति योग (Preeti Yog), स्वाति नक्षत्र साहित चार ग्रहों का एक राशि में होना कई मायनों में खास है। उक्त योग में लक्ष्मी जी की आराधना विशेष फलदायी साबित होगी। ज्योतिषाचार्य पं. पुरुषोत्तम गौड़, डॉ. अंजना जोशी व पं. राजेंद्र शर्मा ने बताया कि इस बार पर्व बेहद खास है। चार ग्रह की एक ही राशि में होने के कारण भी विशेष शुभ संयोग बने हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bDxsaX

कोई टिप्पणी नहीं