Breaking News

अगर चाहते हैं खूबसूरत त्वचा तो आज से खाना शुरु कर दीजिए सूरजमुखी के बीज, जानें इसके फायदे


आज के समय में हर कोई खूबसूरत, निखरी और बेदाग त्वचा पाना चाहता है, जिसके लिए लोग तमाम तरह के उपाय भी अपनाते हैं। लेकिन त्वचा रोग विशेषज्ञों (dermatologist) की मानें तो स्किन केयर के लिए धैर्य और सतर्कता की बड़ी आवश्यकता होती है। इसके के साथ ही स्किन को खूबसूरत बनाने के लिए सिर्फ महंगे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट और स्किन ट्रीटमेंट पर्याप्त नहीं है, बल्कि स्किन के लिए उपयोगी डाइट भी जरूरी है। हेल्दी डाइट न सिर्फ स्किन का ख्याल रखती है, बल्कि बॉडी को हेल्दी भी रखती है। स्किन को हेल्दी (healthy skin Tips) रखने के लिए हम फू्रट्स, नट्स और सीड्स का सेवन करते हैं, लेकिन कुछ सीड्स भी हैं जो सेहत और खूबसूरती को बढ़ाने में जिम्मेदार हैं। इन्ही में से एक है सूरजमुखी के बीज (sunflower seeds), जा अच्छी सेहत के लिए बेहद उपयोगी हैं। इसमें मिनरल्स, कॉपर, मैंगनीज, आयरन, जिंक, मैग्नीशियम, फोस्फोरस, पोटेशियम, कैल्शियम और सेलेनियम जैसे पौष्टिक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं जो स्किन और डाइट के लिए जरूरी हैं। इसमें डाइटरी फाइबर और एसेंशियल फैटी एसिड्स भी होते हैं जो स्किन और हेल्थ के लिए बेहद उपयोगी है। आइए जानते हैं कि सूरजमुखी के बीज (sunflower seeds) स्किन के लिए किस तरह उपयोगी हैं।स्किन को सॉफ्ट बनाएसूरजमुखी के बीज (sunflower seeds) में भरपूर न्यूट्रिएंटस मौजूद होते हैं जो स्किन को पोषण देते हैं। सूरजमुखी के बीजों को डाइट में शामिल कर स्किन को सॉफ्ट, स्मूद और हेल्दी बनाया जा सकता है। इनका इस्तेमाल आप सलाद और स्मूदी में डालकर कर सकते हैं।मुंहासों का बेहतरीन इलाजमुंहासों का बेहतरीन इलाज हैं सुरजमुखी के बीज (sunflower seeds)। अगर आप चेहरे के मुहांसों से परेशान हैं तो अपनी डाइट में सूरजमुखी के बीजों को शामिल करें। इनका इस्तेमाल आप सब्जी और सलाद के रूप में भी कर सकते हैं। एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर बीज स्किन इन्फेक्शन और मुंहासों से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं।स्किन को हेल्दी रखते हैंसूरजमुखी के बीजों में कॉपर और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बॉडी में मेलेनिन प्रोडक्शन को बनाए रखने का काम करते हैं। सूरजमुखी के बीजों का सेवन करने से सूरज की अल्ट्रा वॉयलेट किरणों से स्किन को हेल्दी रखा जा सकता है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3nWEdud

कोई टिप्पणी नहीं