Breaking News

अब तक कहां गायब थे राखी सांवत के पति! Bigg Boss 15 में खोला इतना बड़ा राज


राखी सावंत के पति (Rakhi Sawant Husband) को लेकर इस एक्ट्रेस के फैंस के मन हमेशा से रहा जो अब खुल गया है। बिग बॉस 14 में राखी ने अपने पति और शादी को लेकर कई बड़े खुलासे किए थे। अब राखी के पति ने बिग बॉस 15 में एंट्री करके सबको अपनी झलक दिखा दी है।राखी सावंत के पति एक्ट्रेस संग बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) में एंट्री करके आखिरकार दुनिया के सामने आ गए हैं। वीकेंड का वार एपिसोड में राखी सावंत ने अपने पति को सलमान खान से इंट्रोड्यूस कराया। सलमान (Salman khan) भी रितेश को देखकर बोले कि आप अब तक कहां थे।राखी के पति रितेश ने बताया कि वो अपने काम में बहुत ज्यादा बिजी थे और उन्हें ऐसे में राखी संग अपनी शादी के बारे में रिवील करना ठीक नहीं लगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने ही राखी को मना किया था कि वो उनका कोई फोटो लीक ना करें। लेकिन जब उन्होंने बिग बॉस 14 में राखी को रोते हुए देखा तो उन्हें बहुत बुरा लगा था और उन्हें एहसास हुआ कि वो कुछ गलत कर रहे हैं।रितेश (Ritesh) ने अब तक दुनिया के सामने राखी को एक्सेप्ट ना करने पर सबके सामने उनसे माफी मांगी। रितेश ने कहा कि वो अभी तक जितनी भी लड़कियों से मिले हैं, लेकिन राखी जैसी सच्ची और ईमानदार लड़की उन्हें आज तक नहीं मिली है। इसके बाद रितेश ने राखी की खूब तारीफ की और गुलाब का फूल देकर एक्ट्रेस को नेशनल टीवी पर सबके सामने प्रपोज भी किया।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cVjBx9

कोई टिप्पणी नहीं