Bigg Boss 15 की TRP बढ़ाने के लिए ये ड्रामा क्वीन लेगी वाइल्ड कार्ड एंट्री, सामने आई ऐसी चौंकाने वाली जानकारी
दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए ‘बिग बॉस 15’ (bigg boss 15) ट्विस्ट के साथ आगे बढ़ रहा है और ‘बिग बॉस 15’ (bigg boss 15) की ताजा खबर यह है कि राखी सावंत (Rakhi Sawant) एक वाइल्ड कार्ड (wild card entry) प्रतियोगी के रूप में शो में प्रवेश कर रही हैं। बेशक, चैनल ने अभी तक इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की है।सूत्रों ने बताया कि ‘बिग बॉस’ (bigg boss 15) के ओपनिंग सीजन में अपनी हरकतों से देश का ध्यान खींचने वाली राखी को रश्मि देसाई (Rashmi Desai) और देवोलीना भट्टाचार्या (Devoleena Bhattacharya) के साथ घर में एंट्री की तैयारी के चलते क्वारंटाइन किया गया है। राखी के लिए ‘बिग बॉस’ का घर परिचित क्षेत्र है, क्योंकि वह पिछले सीजन में एक चैलेंजर और फाइनलिस्ट के रूप में इसका हिस्सा रही थीं।पिछले कुछ दिनों में तीन वाइल्ड कार्ड एंट्रीज के नाम सामने आए हैं, जिसमें देसाई, भट्टाचार्या और अभिजीत बिचुकले का है। जिन्होंने ‘बिग बॉस मराठी’ (bigg boss marathi) से फेम पाई है। राखी के घर में प्रवेश करते ही नए समीकरणों का बनना तय है। दिलचस्प बात यह है कि राखी शो में बतौर गेस्ट नजर आ चुकी हैं और हाल ही में, वह मीडिया से सलमान खान-स्टारर ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ के बारे में बात कर रही हैं और वह फिल्म देखने का इंतजार कर रही हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3HRcYtU
कोई टिप्पणी नहीं