Breaking News

मोदी सरकार ने विदेशी यात्रियों को दी राहत: भारत आने पर नहीं रहना होगा क्वारैंटाइन, 99 देशों के लोगों को एंट्री की छूट


भारत ने सोमवार को अमेरिका, ब्रिटेन, यूएई, कतर, फ्रांस और जर्मनी सहित 99 देशों के लोगों को देश में एंट्री की छूट दे दी. इसके तहत इन 99 देशों के यात्रियों का कोरोना वैक्सीनेशन (Corona vaccination of travelers) पूरा हो गया है तो उन्हें अब यहां क्वारैंटाइन रहने की जरूरत (no longer need to be quarantined) नहीं होगी. भारत ने पिछले साल मार्च में टूरिस्ट वीजा सस्पेंड कर दिया था. इसके बाद 15 अक्टूबर से चार्टर्ड प्लेन की अनुमति देकर इसे फिर से शुरू किया था.नए नियम के अनुसार इन 99 देशों (जिसे कैटेगरी ए कहा जाता है) के यात्रियों को भारत के लिए रवाना होने से पहले 72 घंटों के भीतर कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट एयर (Air Suvidha portal within 72 hours before leaving for India) सुविधा पोर्टल पर अपलोड करनी होगी.केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) के अनुसार, इन 99 देशों में ऐसे देश हैं, जिनका भारत के साथ कोरोना को लेकर जारी प्रतिबंधों पर छूट को लेकर समझौता है. इसके अलावा इसमें ऐसे देश भी हैं, जिनका भारतीयों को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त या डबलूएचओ से मान्यता प्राप्त (WHO recognized vaccines) वैक्सीन लगने के सर्टिफिकेट को मान्यता देने का समझौता है. मंत्रालय के मुताबिक, इन 99 देशों को ए कैटेगरी में रखा गया है.कुछ देशों को भारत ने एट रिस्क (कोविड के लिहाज से) कैटेगरी में रखा है. इसमें यूके, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे और सिंगापुर सहित यूरोप के देश शामिल हैं. जोखिम वाले देशों को छोड़कर बाकी देशों के यात्रियों को एयरपोर्ट से बाहर जाने की अनुमति होगी और भारत आने के बाद 14 दिनों के लिए अपनी सेहत की निगरानी खुद करनी होगी. वहीं एट रिस्क वाले देश के ऐसे लोग जो वैक्सीन लगवा चुके हैं, उन्हें एयरपोर्ट से बाहर जाने की अनुमति होगी और उन्हें भी 14 दिनों के लिए अपनी निगरानी करनी होगी.

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3wNnygH

कोई टिप्पणी नहीं