4 साल बाद पार्टी मुख्यालय पहुंचे लालू यादव, लालटेन का किया अनावरण, वजन-हाईट जानकर उड़ेंगे होश
बिहार की मुख्य विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) (RJD) कार्यालय में आज संगमरमर से बनी छह टन की लालटेन (Lantern) का अनावरण किया गया। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (Lalu yadav) लगभग चार वर्ष के बाद बुधवार को यहां पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने 11 फुट ऊंची और छह टन वजन वाली लालटेन का अनावरण किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि इस लालटेन को हरिकेन लैंप कहा जाता है, जो तूफान में भी नहीं बुझता है। यादव ने कहा कि विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव (Tejashwi Prasad Yadav) के साथ ही पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए कड़ी मेहनत की है। विपक्षियों को धूल चटा दिया है। उन्होंने कहा कि वह रेल मंत्री के पद पर थे तो घाटे में चल रही रेलवे को फायदे में ला दिया। उन्होंने किसान आंदोलन (Farmers Protest) की चर्चा करते हुए कहा कि आज किसानों की जीत हुई है और मोदी की हार। इस मौके पर विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, (Jagdanand Singh) पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी, जयप्रकाश नारायण यादव, श्याम रजक, प्रधान महासचिव आलोक कुमार मेहता समेत बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि संगमरमर के पत्थर से तैयार यह लालटेन (Lantern) की लौ 24 घंटे सीएनजी के माध्यम से जलेगी। इस कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3r73G7s
कोई टिप्पणी नहीं