Breaking News

नहीं किया था कोई जुर्म, फिर भी 24 साल जेल में बिताए, जानिए किसकी है ये दर्दभरी कहानी


बिना जुर्म अगर किसी व्यक्ति को 24 साल जेल में बिताने पड़े तो इसे क्या कहेंगे। कुछ इसी तरह का मामला अमरीका के नॉर्थ कैरोलाइना (North Carolina) में सामने आया है। यहां रहने वाले डॉन्टे शार्प (deontay sharp) को साल 1994 में एक हत्या के मामले में अपराधी माना गया और 1995 में उम्र कैद की सजा सुनाई गई। वे हमेशा से बेगुनाह होने की गुहार लगाते रहे। साल 2019 में जज ने गलती मानते हुए कहा कि उन्हें गलत तरह से कैद किया गया था। इसके बाद हाल ही में उन्हें रिहा कर दिया गया। डॉन्टे शार्प (deontay sharp) को चार्लीन जॉन्सन (Charlene Johnson) नाम की एक युवती के गलत बयान पर गिरफ्तार किया गया था। उसने बयान दिया था कि उसने अप्रैल 1994 में देखा था कि डॉन्टे और उनके साथ एक और शख्स ने रैडक्लिफ (radcliffe Murder case) नाम के शख्स की हत्या कर दी थी।अब उन्होंने निर्णय लिया है कि वो सरकार पर केस करेंगे और 5 करोड़ से ज्यादा रुपए के मुआवजे की मांग भी करेंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वो न्याय प्रणाली में भी बदलाव लाए जाने का प्रयास करेंगे।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3Fh7Vkv

कोई टिप्पणी नहीं