केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, इस महीने आएगा 18 महीने का DA एरियर!, जानिए कितना मिलेगा पैसा

केंद्र सरकार (Central government employees ) के करीब 47.14 लाख कर्मचारी और 68.62 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिवाली के बाद इसी में 18 महीने के DA एरियर पर मोदी सरकार (Modi government) फैसला ले सकती है। जानकारी के मुताबिक एरियर का मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास है और वह जल्द इसका हल निकाल सकते हैं। बताया जा रहा है कि दिवाली के बाद प्रधानमंत्री इस संबंध में बड़ा फैसला ले सकते हैं। हालांकि, फिलहाल इस संबंध में सरकार की तरफ से अभी तक इस पर अभी कोई नया अपडेट नहीं आया है।नेशनल काउंसिल ऑफ JCM के सचिव (स्टाफ साइड) शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि डेढ़ साल का एरियर अभी नहीं दिया गया है। अभी इसे लेकर सरकार से बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की डिमांड को देखते हुए उम्मीद है कि सरकार एरियर देगी। ऐसा बीच का रास्ता निकाला जाएगा ताकि सरकार और केंद्रीय कर्मचारियों की मदद हो सके।भारतीय पेंशनर्स मंच (BMS) ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) के एरियर का बकाया देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है। मंच ने इस सिलसिले में प्रधानमंत्री को एक चिट्ठी लिखकर मदद की अपील की है। आपको बता दें कि वित्त मंत्रालय ने कोरोना महामारी की वजह से मई 2020 में डीए बढ़ोतरी को 30 जून 2021 तक के लिए रोक दिया था। 1 जुलाई 2021 से इसे फिर से बहाल करने के लिए कहा गया है।आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने इस साल जुलाई में डीए की दर 17 फीसदी से बढ़ाकर 28 फीसदी कर दी थी। अब इसमें 3 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ डीए की दर 31 फीसदी कर दी है। सरकार ने दूसरी बार DA बढ़ाया है। सरकार ने महंगाई भत्ते को 3 फीसदी बढ़ाकर 28 से 31 फीसदी कर दिया है।2 लाख से ज्यादा मिल सकता है एरियरलेवल-1 के कर्मचारियों का डीए एरियर 11880 रुपए से लेकर 37554 रुपए के बीच बनता है। वहीं, लेवल-13 (7th CPC बेसिक पे-स्केल 1,23,100 रुपए से 2,15,900 रुपए) या लेवल-14 (पे-स्केल) के लिए कैलकुलेशन की जाएगी तो एक कर्मचारी के हाथ में DA एरियर का 1,44,200 रुपए से 2,18,200 रुपए का भुगतान किया जाएगा।कितना बनेगा एरियर?केंद्रीय कर्मचारी जिनका न्यूनतम ग्रेड पे 1800 रुपए (लेवल-1 बेसिक पे स्केल रेंज 18000 से 56900) को 4320 रुपए [{18000 का 4 फीसदी} X 6] का इंतजार है। वहीं, [{56900 का 4 फीसदी}X6] वालों को 13656 रुपए का इंतजार है। 7वें वेतन आयोग के तहत मिनिमम ग्रेड पे पर केंद्रीय कर्मचारियों का जुलाई से दिसंबर 2020 तक DA एरियर 3,240 रुपए [{18,000 का 3 फीसदी}X6] मिलेगा। वहीं, [{56,9003 रुपए का 3 फीसदी}X6] वालों को 10,242 रुपए मिलेगा। वहीं, जनवरी से जुलाई 2021 के बीच DA एरियर की गणना करें तो 4,320 [{ 18,000 रुपए का 4 फीसदी}X6] होगा. वहीं, [{₹56,900 का 4 फीसदी}X6] का 13,656 रुपए होगा।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bJK2FA
कोई टिप्पणी नहीं