Breaking News

Urvashi Rautela ने कातिलाना अदाओं ने फैंस को बनाया दीवाना, Photos हो रही हैं वायरल


बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस कही जाने वालीं उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) सोशल मीडिया की सनसनी के तौर पर भी मशहूर हैं। आए दिन उनके ग्लैमरस फोटो (Urvashi Rautela Photos) इंटरनेट का पारा बढ़ाते दिखते हैं। फैंस की धडकऩ उनकी हर अदा के साथ बढ़ जाती हैं। खूबसूरती की मिसाल मॉडल-एक्ट्रेस भी फैंस से कनेक्ट होने का कोई अवसर नहीं गंवाती। उर्वशी भी अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। हाल ही उन्होंने गोल्डन गर्ल वाले लुक में कुछेक फोटो शेयर की हैं जो फैंस के दिलों पर कहर बरपा रही है।उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela latest photos) ने अपनी लेटेस्ट फोटोशूट में गोल्डेन शिमरी ड्रेस (golden shimmer dress) कैरी की है। इन तस्वीरों में वो एकदम सोन परी लग रही हैं। उर्वशी रौतेला की इन तस्वीरों पर लाइट इफेक्ट देखने को मिल रहा है। साथ ही एक्ट्रेस ने उन्होंने अपने बालों को काफी अच्छे से स्टाइल किया है। फैंस तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं। साथ ही कमेंट दे रहे हैं।हाल ही उर्वशी (Urvashi Rautela) अरब के सुपरस्टार मोहमद रमजान के साथ वर्साचे बेबी (Versace Baby) में नजर आईं थीं। वहीं गुरु रंधावा के साथ भी उनका एक हिट गाना आया था। जल्द ही वो वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश में नजर आएंगी। इस सीरीज में रणदीप हुड्डा लीड रोल निभाते नजर आने वाले हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ow0l0f

कोई टिप्पणी नहीं