Breaking News

Sukanya Samriddhi Yojana: आपकी बिटिया के लिए सबसे बड़ी बचत योजना को लेकर मोदी सरकार ने लिया ऐसा बड़ा फैसला


केंद्र सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। इसमें पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) (PPF) और सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) भी शामिल है। सरकार के फैसले के बाद अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के लिए भी वही ब्याज दरें रहेंगी, जो पहले थीं। बता दें कि ये लगातार छठी तिमाही है जब ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया गया है। बता दें कि सुकन्या स्मृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) पर 7.6 प्रतिशत, पांच साल की वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (Senior Citizen Savings Scheme) पर 7.4 प्रतिशत, बचत जमा पर ब्याज की दर चार प्रतिशत, एक साल की सावधि जमा योजना पर ब्याज दर 5.5 प्रतिशत, पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) (PPF) पर 7.1 प्रतिशत और राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी) (NNC) पर 6.8 प्रतिशत की ब्याज मिलती है।आपको बता दें कि सरकार की ओर से तिमाही आधार पर ब्याज दरों में बदलाव का फैसला लिया जाता है। इस तिमाही का आखिरी दिन आज यानी 30 सितंबर है। यही वजह है कि आगामी तिमाही यानी अक्टूबर से दिसंबर तक के लिए ब्याज दरों पर फैसला लिया गया है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दर में 1.1 प्रतिशत की कटौती की गई थी लेकिन बाद में सरकार ने इसे गलती से हुआ बताकर तुरंत वापस ले लिया था।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Y6yxUW

कोई टिप्पणी नहीं