Breaking News

Shahrukh khan को लगेगा बड़ा झटका, बेटे Aryan Khan को किसी भी वक्त गिरफ्तार कर सकती है NCB


नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) (NCB) ने मुंबई से गोवा जा रहे एक क्रूज में छापेमारी की और वहां चल रहे रेव पार्टी (rave party) का भंडाफोड़ किया। एनसीबी ने इसमें बॉलीवुड स्टार शाहरूख खान (shahrukh khan) के बेटे आर्यन (aryan khan) सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आर्यन खान को NCB की टीम किसी भी वक्‍त गिरफ्तार कर सकती है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक आर्यन खान (aryan khan) के मोबाइल चैट से एनसीबी की टीम को कई अहम जानकारी हाथ लगी है. ऐसे में आर्यन खान की मुश्किलें अब बढ़ सकती हैं।बता दें कि एनसीबी (NCB) ने सूचना के आधार पर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। एनसीबी के अधिकारियों ने दावा किया कि कुछ दिन पहले उन्हें शनिवार को गोवा रवाना होने वाले क्रूज में होने वाली रेव पार्टी के बारे में जानकारी मिली थी। जिसके बाद एनसीबी (NCB) के अधिकारियों ने भी गोवा जाने वाली इस क्रूज में टिकट बुक कराया और यात्रियों के वेश में क्रूज पर चढ़ गए। सूत्रों के अनुसार जैसे ही क्रूज मुंबई से निकला तो वहां मौजूद कुछ यात्रियों ने ड्रग्स (rave party) का सेवन करना शुरू कर दिया। जिसके बाद जोनल अधिकारी समीर वानखेड़े ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। एनसीबी के अधिकारियों के अनुसार इस दौरान उन्होंने रेव पार्टी (rave party) से कोकीन, हशीश, एमडीएमए व मेफेड्रीन कोकीन और कई सिंथेटिक दवाएं भी जब्त की। एनसीबी (NCB) की ओर से जिस शिप में छापा मारा गया उसमें बॉलीवुड, फैशन व बिजनेस इंडस्ट्री से जुड़े लोग शामिल थे। फैशन टीवी की ओर से यह पूल पार्टी आयोजित की गई थी। पार्टी तीन दिन चलनी थी ,पहले दिन क्रूज पर मियामी स्थित डीजे स्टेन कोलेव के साथ डीजे बुल्जआई, ब्राउनकोट व दीपेश शर्मा की परफॉर्मेंस होनी थी। इसके बाद शैंपेन ऑल ब्लैक पार्टी भी होनी थी। यह जहाज चार अक्टूबर को सुबह दस बजे मुंबई लौटना था। सूत्रों के मुताबिक एनसीबी (NCB) की पूछताछ में अभिनेता के बेटे ने बताया है कि उसे वीआईपी गेस्ट के तौर पर वहां बुलाया गया था। उस क्रूज पर आने के लिए किसी भी तरह की फीस नहीं ली गई थी। अभिनेता के बेटे (aryan khan) ने बताया है कि क्रूज पर उसका नाम इस्तेमाल करके अन्य को बुलाया गया था। एनसीबी (NCB) की पूछताछ में सामने आया है कि लोग अपनी पैंट की सिलाई में,महिलाओं के पर्स के हैंडल, शर्ट के कॉलर आदि में ड्रग्स को छिपाकर क्रूज पर ले गए थे। समुद्र के बीच में जहां किसी भी पुलिस का डर नहीं होता है, वहां पर इस ड्रग्स पार्टी का आयोजन किया गया था। बताया जा रहा है कि इस वजह से क्रूज पर चल रही इस ड्रग्स पार्टी की एंट्री फीस 80 हजार से लेकर 5 लाख तक रखी गई थी। इस क्रूज की क्षमता करीब 2 हजार लोगों की है, यहां पर 1 हजार से कम लोग ही मौजूद थे। इस पार्टी का इन्विटेशन इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर किया गया था।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3B5DEmZ

कोई टिप्पणी नहीं