Breaking News

Online gaming को लेकर शिक्षकों और अभिभावकों के लिए जारी की एडवाइजरी, जानिए क्या-क्या कहा गया है


दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग (Education Department of Delhi Government) ने ऑनलाइन गेमिंग (Advisory regarding online gaming) को लेकर एक एडवाइजरी जारी की है। ये एडवाइडरी शिक्षकों और बच्चों के अभिभावकों के लिए जारी की गई है। एडवाइजरी में कहा गया है कि तकनीक के नए युग में ऑनलाइन गेम बच्चों को उत्तेजित कर रहे हैं और यह एडिक्शन में बदल रहा है। जानिए एडवाइजरी में क्या-क्या कहा गया है। एडवाइजरी में कहा गया है, इंटरनेट, कंप्यूटर, मोबाइल और टैबलेट पर ऑनलाइन गेम (Online games) आसानी से उपलब्ध हैं। महामारी के दौरान स्कूल बंद होने के कारण बच्चों में मोबाइल और इंटरनेट का इस्तेमाल भी बढ़ा है। ऑनलाइन गेम्स (Online games) की प्रक्रिया बच्चों को इसे लेकर एडिक्ट कर रही है और यह गेमिंग डिसऑर्डर (Gaming disorder) में बदल रहा है। गेमिंग कंपनियां भी गेम्स को इस तरह से डिजाइन कर रही हैं, ताकि बच्चे इसके अलग-अलग लेवल्स के प्रति आकर्षित हों और उन्हें खरीदें। गौरतलब है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय (Union Ministry of Education) ने भी अभिभावकों और शिक्षकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसी क्रम में दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग ने भी अभिभावकों और शिक्षकों के लिए ऑनलाइन गेम्स (Online games) से संबंधित DOs और Donts की लिस्ट जारी की है। एडवाइजरी में ऑनलाइन गेम (Online games) से संबंधित किसी भी घटना की रिपोर्ट के लिए नेशनल हेल्पलाइन और स्टेट वाइज नोडल ऑफिसर की जानकारी भी साझा की गई है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3D0WBb9

कोई टिप्पणी नहीं