Breaking News

समीर वानखेड़े के खिलाफ NCB ने शुरू की जांच, दर्ज होंगे गवाहों के बयान


मुंबई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau) के जोनल अफसर समीर वानखेड़े पर लगे गंभीर आरोपों की जांच-पड़ताल शुरू हो गई है। जिस क्रूज ड्रग्स केस की छानबीन अभी समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) कर रहे हैं इसी मामले के एक गवाह प्रभाकर सैल ने आरोप लगाए हैं कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को छोड़ने के एवज (Deal of Rs 25 crore was made in lieu of releasing Shahrukh Khans son Aryan Khan) में 25 करोड़ रुपए की डील की गई थी। प्रभाकर सैल (Prabhakar Sail) ने पैसों की इस लेनदेन में समीर वानखेड़े का नाम लेकर सनसनी मचा दी थी। जिसके बाद अब एनसीबी की विजिलेंस टीम इस मामले की जांच कर रही है। यहां बता दें कि इससे पहले मुंबई पुलिस न भी इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। NCB ने इस मामले की जांच के लिए 5 सदस्यों की एक टीम बनाई है। यह टीम बुधवार को दिल्ली से मुंबई पहुंची। एनसीबी के उप महानिदेश ज्ञानेश्वर सिंह ने बताया कि 5 सदस्यों की टीम दिल्ली से मुंबई पहुंच चुकी है। इस टीम का गठन प्रभाकर सैल के आरोपों की जांच के लिए की गई है। एनसीबी कार्यालय से कागजात और सभी रिकॉर्ड लिए गए हैं। इसके अलावा गवाहों को भी बुलाया गया है। हमने मामले की जांच शुरू कर दी है और गवाहों के बयान जल्द लिए जाएंगे। ज्ञानेश्वर सिंह ने कहा कि इस जांच में जिस भी गवाह की जरुरत होगी उसे बुलाया जाएगा, लेकिन मैं अभी किसी का नाम नहीं लूंगा।ज्ञानेश्वर सिंह ने बताया की समीर वानखेड़े का बयान दर्ज किया जा रहा है। बता दें कि प्रभाकर सैल, किरण गोसावी का बॉडीगार्ड रहा है। प्रभाकर का दावा है कि गोसावी ने आर्यन खान को छोड़ने के लिए 25 करोड़ रुपए की मांग की थी। गोसावी वहीं शख्स है जो आर्यन खान के साथ सेल्फी लेकर चर्चा में आया था। कुछ अन्य तस्वीरों के जरिए यह दावा किया जा रहा है कि गोसावी, समीर वानखेड़े के साथ खड़ा नजर आ रहा है।प्रभाकर का आरोप है कि आर्यन खान को लेकर डील 18 करोड़ में सेटल हुई, जिसमें से एक मोटी रकम समीर वानखेड़े को दिये जाने की बात उसने सुनी। महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक (Maharashtra minister Nawab Malik) भी समीर वानखेड़े पर आरोप लगा चुके हैं कि वो लोगों को फंसा कर वसूली करते हैं। हालांकि एनसीबी के तेज-तर्रार अफसर माने जाने वाले समीर वानखेड़े इन सभी आरोपों से इनकार करते आए हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jHAYp4

कोई टिप्पणी नहीं