Lalu Yadav को लेकर तेजप्रताप यादव ने लगाया ऐसा बड़ा आरोप, अब Tejashwi ने दिया ऐसा बड़ा जवाब

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (Lalu yadav) को दिल्ली में बंधक बनाकर रखे जाने के उनके बड़े पुत्र तेजप्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) के आरोप को छोटे पुत्र तथा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव (tejashwi yadav) ने खारिज करते हुए कहा कि उनका व्यक्तित्व इतना बड़ा है कि उन्हें बंधक बनाने की बात बहुत छोटी है। नेता प्रतिपक्ष (tejashwi yadav) ने दिल्ली से लौटने के बाद यहां रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनके पिता लालू प्रसाद यादव (Lalu yadav) लंबे समय तक बिहार के मुख्यमंत्री और फिर रेल मंत्री भी रहे। उन्होंने देश में दो प्रधानमंत्री भी बनाए और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता लालकृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) को गिरफ्तार करवाया था। लालू प्रसाद यादव (Lalu yadav) की देश और बिहार में बड़ी पहचान है। उनको बंधक बनाने की बात उनके व्यक्तित्व से मेल नहीं खाती है। गौरतलब है कि शनिवार को यादव के बड़े बेटे और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव (tej pratap yadav) ने छात्र जनशक्ति परिषद के एक कार्यक्रम में कहा था कि लालू प्रसाद (Lalu yadav)को दिल्ली में बंधक बना लिया गया है। उन्हें पटना नहीं आने दिया जा रहा है। राजद में कुछ लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का सपना देख रहे हैं। तेज प्रताप यादव (tej pratap yadav) ने भले ही किसी का नाम नहीं लिया हो, लेकिन राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि उनका इशारा अपने छोटे भाई तेजस्वी प्रसाद यादव और बड़ी बहन मीसा भारती की ओर था।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YcDThA
कोई टिप्पणी नहीं