Kashmir Valley में गोलियों की गूंज : मशहूर फार्मेसी बिंदरू मेडिकेट के मालिक की हत्या, बेटी ने आतंकियों को दी चुनौती

जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में एक बार फिर से गोलियों की गूंज सुनाई दे रही है। मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में एक घंटे के भीतर आतंकवादियों ने तीन अलग-अलग जगहों पर हमले किए जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। इस हमले में कश्मीरी पंडित (Kashmiri Pandit) और मशहूर फार्मेसी बिंदरू मेडिकेट (Famous pharmacy Bindru Mediket) के मालिक माखन लाल बिंदरू (Makhan Lal Bindru) की भी मौत हुई है। बिंदरू की मंगलवार को ही लाल चौक ( Lal Chowk) के स्थित उनके परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके अलावा आतंकियों ने दो अन्य जगहों पर भी हमला किया, जिनमें दो अन्य की मौत हुई है। बिंदरू की हत्या के बाद इस आतंकी हमले की आलोचना हो रही है। इसी बीच बिंदरू की बेटी श्रद्धा बिंदरू (Shraddha Bindru ) ने आतंकियों को ललकारते हुए उन्हें चुनौती दी है।दरअसल, माखन लाल बिंदरू की बेटी श्रद्धा बिंदरू ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मेरे पिता एक कश्मीरी पंडित हैं, वह कभी नहीं मरेंगे। आतंकी सिर्फ शरीर को मार सकते हैं, मेरे पिता हमेशा आत्मा के रूप में जीवित रहेंगे। उन्होंने कहा कि अगर हिम्मत है तो सामने आओ, तुम लोग केवल पत्थर फेंक सकते हो या पीछे से गोली चला सकते हो। तुमने एक शरीर उड़ा दिया लेकिन मैं अपने पिता की बेटी हूं, हिम्मत हो तो आओ मेरा सामना करो और मुझसे बातचीत करो। मैं एक एसोसिएट प्रोफेसर हूं, मेरे पिता ने साइकिल से शुरुआत की, मेरा भाई मधुमेह रोग विशेषज्ञ है, मेरी मां दुकान में बैठती है, यही माखन लाल बिंदू ने हमें बनाया है। वह फाइटर थे, वह कभी मर नहीं सकते।माखन लाल बिंदरू ( Makhan Lal Bindru) की बेटी श्रद्धा बिंदरू का यह वीडियो वायरल हो रहा है। माखन लाल बिंदरू की हत्या पर कश्मीरी पंडित समुदाय समेत देशभर के अन्य हिस्सों से भी तमाम लोगों ने दुख व्यक्त किया है। 70 साल के बिंदरू एक कश्मीरी पंडित थे और श्रीनगर के पुराने निवासी थे। उन्होंने कश्मीर तब भी नहीं छोड़ा जब वहां आतंकवाद चरम पर था और आतंकवादी विशेष रूप से कश्मीरी पंडितों को निशाना बना रहे थे। उनकी दुकान पर लोग दवाइयां खरीदते थे।पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हमलावरों ने बिंदरू को उस समय नजदीक से गोली मार दी जब वह अपनी फार्मेसी में थे। उन्होंने कहा कि बिंदरू को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पहला हमला बिंदरू के ऊपर किया गया, दूसरा हमला श्रीनगर के मदीन साहिब में एक स्ट्रीट हॉकर पर हुआ और आतंकियों ने तीसरा हमला बांदीपोरा में किया, यहां आतंकियों ने एक आम नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी। इन तीनों हमलों में बिंदरू समेत तीन नागरिकों की मौत हो गई है।जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने यह भी कहा कि आतंकियों ने जिस शख्स को निशाना बनाया है उसकी पहचान नायदखाई निवासी मोहम्मद शफी लोन के रूप में हुई है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और आतंकियों को पकड़ने के लिए जांच जारी है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना वाले क्षेत्र में पुलिस की तैनाती भी कर दी गई है और इन तीनों इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3lfxLOQ
कोई टिप्पणी नहीं