Breaking News

कश्मीर का ये तूफानी गेंदबाज IPL में मचा रहा है सनसनी, बना दिया ऐसा अनोखा रिकॉर्ड, जानिए कैसे


सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के तेज गेंदबाज उमरान मलिक (Umran Malik) ने बुधवार को आईपीएल 2021 के मुकाबले में 153 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियम्सन (Kane Williamson) ने मलिक को जहां विशेष टेलेंट करार दिया तो वहीं रॉयल चेलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने कहा कि भारत को हमारे तेज गेंदबाजी स्टॉक की क्षमता को अधिकतम करने के लिए उनको तैयार करने की आवश्यकता है। मलिक ने 21 रन देकर एक विकेट लिए। हैदराबाद ने यह मुकाबला चार रन से जीता।विलियम्सन (Kane Williamson) ने मैच के बाद कहा, निश्चित रूप से मलिक खास हैं। हमने उन्हें कुछ सीजन में नेट्स में देखा है। उनके लिए विशेष अवसर है और उन्हें आते तथा अच्छा करते हुए देखना कोई आश्चर्य की बात नहीं है। टीम के लिए वास्तव में मूल्यवान जोड़ रहा है। मैं कोशिश करता हूं और लेकिन टीम में उनके बहुत सारे साथी हैं और वे संदेश साझा करते हैं। कोहली (Virat Kohli) भी इस बात से खुश हैं कि मलिक लगातार 150 की रफ्तार से गेंद फेंक रहे हैं। उन्होंने कहा, एक व्यक्ति को 150 की रफ्तार से गेंदबाजी करते हुए देखकर अच्छा लगा। यहां से इन लोगों की प्रगति को समझना महत्वपूर्ण है। हमें अपने तेज गेंदबाजों की क्षमता को अधिकतम करना होगा।हैदराबाद की टीम के एक सीनियर सदस्य वेस्टइंडीज के गेंदबाज जेसन होल्डर ने कहा कि गति मलिक की सबसे बड़ी पूंजी है। होल्डर ने कहा, पहली बात जिसका जिक्र करना है वो है उनकी रफ्तार, यही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उसे पकडऩा बहुत मुश्किल है और वह अपनी गति से बल्लेबाजों को चकमा दे रहे हैं। अतिरिक्त गति किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को बढ़ावा देती है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3iGUem1

कोई टिप्पणी नहीं