Breaking News

अगले साल होने वाले IPL को लेकर BCCI ने लिया बड़ा फैसला, MS Dhoni के फैन्स को मिलेगी सबसे बडी खुशी, जानिए कैसे


आईपीएल 2022 (IPL 2022) की नीलामी में खिलाड़ियों को रिटेन करने के मुद्दे पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और टीम प्रतिनिधियों के बीच आम सहमति बनने की जानकारी सामने आई है। संभावना है कि मौजूदा आठ फ्रेंचाइजियों को अधिकतम चार खिलाड़ियों को रिटेन (बनाए रखने) की अनुमति दी जाएगी। दरअसल संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल 2021 (IPL 2021) के अंतिम चरण के दौरान बीसीसीआई (BCCI) और टीमों के प्रतिनिधियों के बीच अनौपचारिक चर्चा हुई थी और समझा जाता है कि सभी टीमों ने अधिकतम चार खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति दिए जाने पर सहमति जताई है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी यह जानकारी सामने आई थी कि एक टीम को अधिकतम तीन भारतीय और दो विदेशी खिलाड़यिों को टीम में बनाए रखने की अनुमति दी जाएगी। रिटेन खिलाड़ियों (retained player in IPL) की कुल संख्या चार से अधिक नहीं होगी। वहीं यह भी सामने आया है कि अनकैप्ड खिलाड़ियों को रिटेन करने की भी सीमा हो सकती है, एक टीम को दो से अधिक खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति नहीं होगी। समझा जाता है कि नीलामी (IPL auction) में टीमों के पास खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 90 करोड़ रुपए का पर्स होगा और इसके बाद के दो वर्षों में इसे क्रमश: 95 करोड़ और 100 करोड़ रुपये तक बढ़ा दिया जाएगा। वहीं अगर कोई फ्रेंचाइजी चार खिलाड़ियों को रिटेन करने का विकल्प चुनती है तो उसे अपने पर्स का लगभग 40-45 प्रतिशत खर्च करना होगा, जो किसी भी खिलाड़ी को रिटेन करने का विकल्प न चुनने वाली फ्रेंचाइजी से 36-40 करोड़ रुपए कम है। उल्लेखनीय है कि मौजूदा आठ फ्रेंचाइजियों को यह भी बता दिया गया है कि दो नई टीमों को नीलामी के बाहर दो से तीन खिलाड़ियों को चुनने की अनुमति दी जा सकती है, अगर बड़े भारतीय खिलाड़ी उपलब्ध नहीं हैं तो दो विदेशी खिलाड़ियों को लेने की अनुमति दी जा सकती है, हालांकि टीमों को नीलामी में राइट टू मैच (आरटीएम) कार्ड की अनुमति दिए जाने की संभावना नहीं है। सूत्रों के मुताबिक बीसीसीआई (BCCI) की ओर से दो नई टीमों की बिक्री के तुरंत बाद रिटेंशन नियम को लेकर एक औपचारिक घोषणा की जाएगी, जो दुबई में 25 अक्टूबर को होने की उम्मीद है। बोली लगाने वाली कुछ पार्टियों के दुबई पहुंचने की भी खबर है। इस रिटेंशन नियम के साथ अब यह स्पष्ट है कि चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) (CSK) पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS dhoni) को रिटेन करेगा। फ्रेंचाइजी के मालिक एन श्रीनिवासन ने भी हाल ही में स्पष्ट करते हुए कहा था, धोनी सीएसके, चेन्नई और तमिलनाडु का हिस्सा हैं। धोनी के बिना सीएसके नहीं है और सीएसके के बिना धोनी नहीं है। इसके अलावा रवींद्र जडेजा और रुतुराज गायकवाड़ के फ्रेंचाइजी द्वारा रिटेन किए जाने वाले दो भारतीय होने की उम्मीद है, जबकि विदेशी खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो या फाफ डू प्लेसिस होंगे।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3vxpJEs

कोई टिप्पणी नहीं