जब डॉक्टरों की करनी पड़ी इस प्यारी सी Goldfish की surgery, ऐसे मिली नई जिंदगी, जानिए पूरा मामला

अब तक आपने कई तरह के ऑपरेशन के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या आपने किसी मछली की सर्जरी के बारे में सुना है। हाल ही में एक मछली की सर्जरी (goldfish surgery) करके उसकी आंख बचाई गई। चिकित्सकों के मुताबिक मामला 12 साल की एक छोटी सी गोल्डफिश (goldfish) से जुड़ा है। मछली की बाईं आंख में ट्यूमर था, जिसके कारण उसकी आंखों की रोशनी जा सकती थी। लेकिन डॉक्टर्स ने सर्जरी के जरिए ट्यूमर (tumour) हटाकर मछली की आंख बचा ली।डॉटी नाम की गोल्डफिश की सर्जरी (goldfish surgery) इन दिनों चर्चा में है। संभवतया मछली की सर्जरी का ये पहला मामला है। छोटी सी मछली के लिए पहले छोटे-छोटे मेडिकल औजार बनाए गए थे। उसके बाद आंखों से ट्यूमर को काटकर हटाया गया। बताया जा रहा है कि डॉटी (Goldfish Dottie surgery) की बाईं आंख में काफी बड़ा ट्यूमर (tumour in Goldfish ) था, अगर इसे नहीं हटाया जाता तो डॉटी अंधी हो जाती। डॉटी की मालिकन का नाम कैरोलिन मैकहघ है। 35 साल की कैरोलिन पेशे से जानवरों की ही डॉक्टर है। उसने देखा कि उसकी पालतू मछली डॉटी की बाईं आंख अचानक लाल हो गई थी। इसके बाद कैरोलिन जिस अस्पताल में काम करती है, वहां डॉटी को लेकर गई। जांच में आंख में ट्यूमर का पता चला।डॉटी की हालत देख डॉक्टर्स ने उसकी सर्जरी का फैसला किया। उसकी टंकी में बेहोशी का पाउडर मिलकर उसे बेहोश किया गया और फिर सर्जरी शुरू की गई। सर्जरी के दौरान एक सिरिंज की मदद से डॉटी के गिल्स पर पानी दिया जा रहा था ताकि वो सांस ले सके। ये सर्जरी एक घंटे चली थी। सर्जरी के तीन दिन बाद डॉटी (Goldfish Dottie surgery) पूरी तरह रिकवर कर गई। मछली की सर्जरी का ये पहला मामला था। सर्जरी करने वाले वेट ली श्रीगली ने बताया कि डॉटी को बेहोश करने के लिए उसे एनिस्थिसिया देकर एक घंटे में ट्यूमर को निकाला गया। इस तरह हम उसकी आंखों की रोशनी को बचा लिया गया।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3B1uoAp
कोई टिप्पणी नहीं