Breaking News

गजबः अब आपके मोबाइल में नहीं दिखेगा Facebook, सीईओ मार्क जुकरबर्ग करने वाले हैं सबसे बड़ा ऐलान


फेसबुक (facebook) जल्द ही नए नाम के साथ यूजर्स के साथ होगा। माना जा रहा है कि कंपनी 17 साल बाद इसकी री-ब्रांडिंग (FB Rebrand With New Name ) करने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फेसबुक का नाम बदलने वाला है और इसका आधिकारिक एलान जल्द ही फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) करने वाले हैं। अगले सप्ताह फेसबुक के एक इवेंट में नए नाम का एलान हो सकता है।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 28 अक्टूबर को फेसबुक (facebook) का एक कॉन्फ्रेंस होने वाली है जिसमें मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) फेसबुक के नए नाम का एलान कर सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि फेसबुक एप (facebook app) के अलावा कंपनी के अन्य प्रोडक्ट जैसे इंस्टाग्राम, वॉट्सएप आदि के नाम को लेकर भी बड़े एलान हो सकते हैं, हालांकि फेसबुक की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।इस सप्ताह की शुरुआत में ही फेसबुक (facebook) ने कहा था कि वह अब मेटावर्स कंपनी (Metaverse Company) बनने जा रही है जिसके लिए उसने 10 हजार लोगों को नियुक्ति की है और भविष्य में अन्य नियुक्तियां भी होंगी। मेटावर्स का मतलब एक आभासी दुनिया से है जिसमें लोग फिजिकली मौजूद ना होते हुए भी मौजूद रहेंगे। मेटावर्स शब्द वर्चुअल रियलिटी और ऑग्युमेंट रियलिटी जैसा ही है। मेटावर्स में केवल फेसबुक ही नहीं, बल्कि दुनिया की बड़ी टेक कंपनियां निवेश कर रही हैं। मार्क जुकरबर्ग का मानना है कि आने वाले समय में लोग फेसबुक को सिर्फ एक सोशल मीडिया कंपनी नहीं, बल्कि एक मेटावर्स कंपनी के रूप में जानें।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ASPNuR

कोई टिप्पणी नहीं