Breaking News

ECSI सदस्यों के लिए बड़ी खुशखबरी, कोरोना काल में नौकरी गंवाने वालों को मोदी सरकार देगी तीन महीने की सैलरी


कोरोना काल (Corona period) में नौकरी गंवाने वाले कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ECSI) के सदस्यों को बड़ी खुशखबरी मिली है। दरअसल, केंद्र सरकार (Central government) नौकरी गंवाने वाले इन सदस्यों को तीन माह की सैलरी देगी। केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव (Union Labor and Employment Minister Bhupendra Yadav) ने ये बात कही है। भूपेंद्र यादव ने कहा कि उनका मंत्रालय कोरोना के चलते जान गंवाने वाले ECSI सदस्यों के स्वजन को आजीवन वित्तीय मदद भी मुहैया कराएगा। हालांकि, श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव (Bhupendra Yadav) ने इसके बारे में अभी विस्तार से कुछ नहीं बताया है। भूपेंद्र यादव (Bhupendra Yadav) ने कहा कि हर राज्य में लेबर कोड तैयार करने का काम चल रहा है। नए लेबर कोड के कार्यान्वयन की प्रक्रिया जारी है। आपको बता दें कि श्रम से संबंधित 29 श्रम कानूनों को 4 कोड से बदल दिया गया है। इसके लागू होने के बाद कंपनियों में कामकाज से जुड़े नियमों में व्यापक बदलाव आएगा। ऐसा माना जा रहा था कि 1 अक्टूबर से इस कोड को लागू कर दिया जाएगा, लेकिन इंतजार बढ़ता जा रहा है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3mgb7F7

कोई टिप्पणी नहीं