Breaking News

Drug Case: Shah Rukh Khan के बेटे Aryan Khan को मिलेगा राहत या लगेगा झटका, आज का दिन है सबसे अहम


नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) (NCB) ने क्रूज पर रेव पार्टी (rave party on cruise) के मामले में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन (Aryan Khan) को गिरफ्तार किया है। इस हाईप्रोफाइल मामले में आर्यन खान समेत तीन आरोपियों को आज फिर से मुंबई की कोर्ट (Mumbai Court) में पेश किया जाएगा। कोर्ट ने रविवार को एक दिन की ही कस्टडी एनसीबी को दी थी। इसके अलावा, एनसीबी अन्य पांच आरोपियों को भी कोर्ट में पेश करेगी।जानकारी के मुताबिक एनसीबी ने कहा है कि वह आर्यन खान (Aryan Khan) की हिरासत की और मांग नहीं करेगी। मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद आर्यन को रविवार को मुंबई की अदालत में पेश किया गया था, जहां से उसे एक दिन की एनसीबी की कस्टडी में भेजा गया था।उधर, बीती देर रात बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) मुंबई में शाहरुख खान के घर मन्नत में उनसे मुलाकात करने के लिए पहुंचे। शाहरुख खान के घर पहुंचे सलमान खान की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। वहीं, मुंबई ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) (NCB) ने एक और ड्रग पैडलर को रविवार देर रात हिरासत में लिया। जांच एजेंसी के अधिकारी पैडलर से पूछताछ कर रहे हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3iv4bmJ

कोई टिप्पणी नहीं