Breaking News

Dhinchak Pooja के गाने ने मचाया तहलका, लोग बोले कान से निकल रहा खून


यूट्यूबर ढिंचैक पूजा (Dhinchak Pooja) ने एकबार फिर अपने गाने से तहलका मचा दिया है। ढिंचैक पूजा का नया गाना दिलों का स्कूटर 2.0 रिलीज हुआ है। लेकिन यह गाना आने के बाद से ही ढिंचैक पूजा को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।ढिंचैक पूजा का ये गाना (Dhinchak Pooja Song) भी हमेशा की तरह ही बेसुरा है। हालांकि ढिंचैक पूजा ने अपने नए गाने को पैपी सॉन्ग बनाने की पूरी कोशिश की है। इसमें पार्टी म्यूजिक का इस्तेमाल किया है लेकिन जब गाने में सिंगर के सुर ही अच्छे नहीं तो फिर वो कैसा गाना। यह गाना एक मजाक लगता है।यह भी पढ़ें— Diwali Bonus: कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिलेगा बोनस, जानिए कितनी आएगी सैलरीइस गाने में ढिंचैक पूजा स्कूटर (Dhinchak Pooja on scooter) में बैठी हुई गाना गा रही हैं। उनके पीछे दो और लोग स्कूटर पर नजर आ रहे हैं। हालांकि ये गाना सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया। लोगों ने गाने के लिरिक्स का भी जबरदस्त मजाक उड़ाया है।इस गाने को लेकर यूजर्स का कहना है कि वो इसे सुनकर डर गए हैं और कानों से खून निकलने लगा है। इस गाने को लेकर कई फनी मीम्स भी शेयर किए जा रहे हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2XAwTLv

कोई टिप्पणी नहीं